{"_id":"5ab6aa314f1c1b094a8b71cb","slug":"111521920561-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में 450 कुंतल सरसों खरीदी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में 450 कुंतल सरसों खरीदी गई
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में 450 कुंतल सरसों खरीदी गई
चरखी दादरी।
दक्षिणी हरियाणा की एकमात्र तिलहन अनाज मंडी में सरसों की आवक लगातार जारी है। अनाज मंडी में शेड्यूल के अनुसार सरसों की खरीद की जा रही है ताकि एक साथ भीड़ न बढ़ने पाए और जिससे खरीद कार्य में अव्यवस्था न बने। इसी के तहत अनाज मंडी में शनिवार को 450 कुंतल सरसों की खरीद की गई। किसानों को खरीद की पेमेंट ऑनलाइन सीधे बैंक खाते के जरिए की जाएगी।
गांव डोहका हरिया, बलाली, कलियाणा, आबिदपुरा व पिचौपा कलां के किसानों की फसल शनिवार को खरीदी गई। सरसों की खरीद से पहले किसान क े जमीन से संबंधी कागजात आदि की पहले जांच की जाती है। गिरदावरी की रिपोर्ट, जमीन की फर्द व पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही किसान की मंडी में एंट्री होती है ताकि खरीद में किसी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
हैफेड के क्षेत्रीय अधिकारी रामनारायण ने बताया कि शनिवार को 450 कुंतल सरसों खरीदी गई। सरसों सरकारी रेट 4000 रुपये प्रति कुंतल खरीदी जा रही है। एक किसान से 25 कुंतल सरसों की ही खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीद के बाद किसान की पेमेंट ऑनलाइन की जा रही है। किसान के बैंक खाते में सीधे चंडीगढ़ से पेमेंट भेजे जाने का प्रावधान है।