फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यमंत्री से सांसद व विधायक ने की दादरी को विशेष बजट देने की मांग

मुख्यमंत्री से सांसद व विधायक ने की दादरी को विशेष बजट देने की मांग

Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से सांसद व विधायक ने की दादरी को विशेष बजट देने की मांग
सांसद व विधायक ने की दादरी को विशेष बजट देने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुखविंद्र मांढी की अगुवाई में वीरवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राजधानी पहुंचकर सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की और नवगठित जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े बजट आवंटन की डिमांड पर चर्चा की। सीएम मनोहर लाल ने जनप्रतिनिधियों को जिले के विकास के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सीएम आवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आयोजित बैठक में सांसद धर्मबीर सिंह ने दादरी व भिवानी जिले के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाएं रखते हुए नई परियोजनाओं की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा। वहीं विधायक सुखविंद्र मांढी ने दादरी शहर के अलावा दादरी ग्रामीण व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष बजट राशि देने की मांग रखी।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि एनसीआर के दायरे में आने के कारण दादरी जिले के विकास के लिए केंद्र सरकार की कई विकास योजनाएं आने की उम्मीद हैं, लेकिन उसके लिए डीपीआर तुरंत भेजनी पड़ेगी और केंद्र सरकार के मंत्रालयों को निजी तौर पर जानकारी पहुंचानी होगी। जिले में तीन नेशनल हाईवे व अन्य प्रोजेक्टों पर काम में भी और तेजी से काम करने की जरूरत है। विधायक सुखविंद्र मांढी ने दादरी शहर व ग्रामीण के साथ ही बाढड़ा क्षेत्र की कई लंबित परियोजनाओं के कामकाज के क्रियान्वन में तीव्रता से गति देने के साथ ही और धनराशि मुहैया करवाने की मांग की। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार दादरी जिले के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी और वे स्वयं सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर आन डिमांड धनराशि देने में विश्वास रखते हैं। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, प्रदेश सचिव सोमबीर सांगवान, मार्केट कमेटी चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, कर्मबीर नांधा, सुधीर चांदवास, सत्येंद्र परमार, सुनीता डांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed