{"_id":"5a3eb97c4f1c1bce6d8b5be1","slug":"111514060156-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगबास कलाकार सपना चौधरी ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगबास कलाकार सपना चौधरी ने मचाई धूम
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
बिग बॉस फेम एवं हरियाणा डांसिंग स्टार सपना चौधरी ने शनिवार को नवनिर्मित गो उपचार केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्टेज पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए पुरुष, महिलाएं और युवा उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान सपना चौधरी ने गो उपचार केंद्र की मदद के लिए स्वयं लोगों के बीच जाकर करीब एक लाख रुपये एकत्र कर केंद्र में दिए।
समारोह में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। इसलिए पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में काफी पसीना बहाना पड़ा। सपना ने अपने हरियाणवीं गीतों व डांस के माध्यम से खूब जलवा बिखेरा। सपना चौधरी और उनके डांस को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया। हर कोई सपना के डांस को मोबाइल में कैद करता नजर आया। इस दौरान स्टेज पर साक्षी वर्मा ने रिमिक्स गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, हास्य कलाकार पवन दहिया के चुटकुलों को सुनने के लिए लोग बेताब नजर आए। लोग बार-बार आयोजकों से सपना के डांस की डिमांड करते दिखे।