{"_id":"59a710c84f1c1b55738b482f","slug":"111504121032-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर थाना में अलग-अलग धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर थाना में अलग-अलग धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में धोखाधड़ी के दो मामले में सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में कार्यरत डॉ. हरिओम शर्मा ने बताया कि उसके पास मैक्स लाइफ इंश्योेरेंस कंपनी से लगातार एक नंबर से फोन आ रहे थे। फोन करने वाला उनकी पॉलिसी की पूरी डिटेल बता रहा था। इसके बाद उसे किश्त जमा करने के लिए कहा गया। पॉलिसी नंबर बताया गया और उन्हें दिल्ली एनसीआर के बैंक ऑफ बडोदा का एक खाता नंबर व आईएफएससी कोड दिया। उस समय तक उन्हें किसी गड़बड़ी का आभास नहीं हुआ और 45 हजार की किश्त खाते में जमा करवा दी। बाद में पता चला कि उक्त खाता फर्जी है। फोन करने वाले ने गलत खाता नंबर बताकर धोखाधड़ी से किश्त की राशि हड़प ली।
दूसरे मामले में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता से चेक ले लिए गए। बाद में उन्हें धोखेे से कैश करवा लिया गया। इसमें करीब 2 लाख की धोखाधड़ी की गई। इसमें भी केस दर्ज किया गया है।