{"_id":"5f4027ca8ebc3e4ae354aad2","slug":"11-special-buses-to-take-pti-candidates-jhjhar-news-rtk569845868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को लेकर जाएंगी 11 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआई की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को लेकर जाएंगी 11 विशेष बसें
विज्ञापन
सामान्य बस स्टेंड में खड़ी बसें।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। 23 अगस्त को विभिन्न जिलों में होने वाली पीटीआई की परीक्षा के लिए जिलेभर से राज्य परिवहन विभाग की ओर से 11 स्पेशल बसें उम्मीदवारों को लेकर भेजी जाएंगी। इन बसों की एडवांस टिकट बुकिंग शनिवार को ही शुरू होगी। टिकट बुकिंग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है। अभी तक झज्जर डिपो से छह और बहादुरगढ़ डिपो से पांच बसों के संचालन के आदेश आए हैं। दोनों डिपो से परीक्षा के समय के अनुसार हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और कैथल के लिए बसें रवाना होंगी। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए भी सभी प्रकार के नियमों का भी पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
आज से होगा बसों का संचालन
बसों में सभी सवारियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा। शनिवार से बसों की एडवांस टिकट बुकिंग के ही हिसाब से ही बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। वहीं शनिवार से ही बसों को संचालन भी किया जाएगा। रोडवेज विभाग आला अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को संदेश दिया है कि अगर समय से इन बसों की एडवांस टिकट बुकिंग कर दी जाएगी तो समय रहते बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। बसों में सभी सीटों पर सवारियों को बैठाया जाएगा और उनके लिए मास्क अनिवार्य होगा। बसों का शेड्यूल इस तरह बनाया जाएगा की परीक्षार्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या न आए।
- अपने वाहनों से भी जाएंगे परीक्षार्थी
रोडवेज की बसों के साथ-साथ काफी संख्या में परीक्षार्थी अपने वाहनों से भी परीक्षा देने के लिए जाएंगे। जबकि टैक्सी स्टेंडों से भी गाड़ियों की बुकिंग की जा रही है। रोडवेज की बसों की जो बसें परीक्षार्थियों को लेकर जाएंगी, वही बसें उन्हें वापस भी लाएंगी।
विज्ञापन
23 को होगी परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक भर्ती के लिए 23 अगस्त को लिखित परीक्षा कराएगा। आयोग ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर वर्ष 2006 में शुरू प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है। उच्चतम न्यायालय के फैसले का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए पांच जिले कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और हिसार में परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के बीच यह पहली लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए उक्त जिलों में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वर्जन
अभी तक जिले से 11 बसों के एडवांस टिकट बुकिंग के आदेश हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। सभी परीक्षार्थियों के लिए बस में मास्क अनिवार्य होगा।
- एनके गर्ग, महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, झज्जर।