फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   103 people donated blood in the camp.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में 103 ने किया रक्तदान

Sun, 15 Feb 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
103 people donated blood in the camp.
-फोटो 62 : शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में छारा गांव स्थित बाबा संतोक दास धर्मशाला में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 103 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य रोहतक पीजीआईएमएस की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने किया। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य जरूरी परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयोजन का संचालन इंडेपथ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके तथा मुस्कान फाउंडेशन छारा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेरी के वाइस चेयरमैन संदीप कादयान और मातन गांव के सरपंच मोनू उपस्थित रहे। संदीप कादयान, मुस्कान फाउंडेशन के अध्यक्ष मास्टर प्रदीप छारा, पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर हरियाणवी कलाकार जोगेंद्र कुंडू, दीपक कपूर व रामबीर आर्यन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed