फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सडकों पर उतरे पूर्व सैनिक : पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर पाक का जलाया झंडा

सडकों पर उतरे पूर्व सैनिक : पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर पाक का जलाया झंडा

Tue, 19 Feb 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
सडकों पर उतरे पूर्व सैनिक : पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर पाक का जलाया झंडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को पिछले चार दिनों से बच्चे, बूढ़े और युवा श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सभी के जुबान पर पाक को सबक सिखाने की बात भी है। सोमवार को शहीदों को नमन करने के लिए पूर्व सैनिक नगर में निकले। इस दौरान उन्होंने पाक का झंडा जलाया और शहर भर में प्रदर्शन कर शहादत की कीमत पाक से वसूलने की मांग दोहराई। पूर्व सैनिकों ने कहा की सरकार चाहे तो वे फिर से बार्डर पर जाकर बंदूक उठाने को तैयार है और अगर धन की जरूरत हो तो वे अपनी पेंशन सरकार को दे सकते हैं। इनके साथ पूर्व अर्द्धसैनिक संगठन भी विरोध में उतरा। पूर्व सैनिक सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शहर के राव तुलाराम चौक पर जुटे। यहां से वह प्रदर्शन करते हुए शहर के बीचोंबीच से गुजरते हुए आंबेडकर चौक पर पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने पाक के मुर्दाबाद के नारे लगाए और पाकिस्तान का झंडा भी जलाया। पूर्व सैनिकों के साथ गो रक्षक दल के सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed