फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शौक पूरे करने के लिए मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों ने लूटे थे पैट्रोल पंप

शौक पूरे करने के लिए मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों ने लूटे थे पैट्रोल पंप

Sun, 23 Dec 2018 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
शौक पूरे करने के लिए मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों ने लूटे थे पैट्रोल पंप

विज्ञापन
झज्जर। 23 नवंबर की रात को दो पेट्रोल पंपों पर हथौड़े मारकर लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए इंचार्ज योगेश हुड्डा ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लूटपाट की वारदात के पश्चात मौके से फरार हुए आरोपियों ने दिल्ली में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिसके चलते चारों आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। झज्जर सीआईए द्वारा चारों आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र अनिल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़, नीटू उर्फ वरुण पुत्र इंद्रपाल निवासी गौतम कॉलोनी नरेला दिल्ली, सन्नी पुत्र प्रदीप निवासी उद्यान पाना नरेला दिल्ली तथा निशांत उर्फ निशु पुत्र विनोद कुमार निवासी जय हिंद कॉलोनी दिल्ली गेट झज्जर के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि लूटपाट की उपरोक्त दोनों वारदातों में शामिल एक आरोपी डिंपल उर्फ रिंकू पुत्र कर्ण सिंह निवासी हरी पुरा मोहल्ला झज्जर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद हत्या की वारदात को दिया था अंजाम
सीआईए प्रभारी झज्जर ने दोनों पेट्रोल पंपों पर लूटपाट की वारदात के पश्चात आरोपी दिल्ली भाग गए थे। जहां वे अपने दोस्त राहुल पुत्र राजेश निवासी पाना मामूरपुर नरेला से मिले थे। राहुल के कहने पर ही आरोपियों ने नरेला दिल्ली के एरिया में हत्या की एक वारदात को अंजाम दिया था। राहुल की अपने दोस्त सूरज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने सन्नी, निशांत , नीटू व सचिन के साथ मिलकर सूरज की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार सूरज को फोन करके को बुलाया गया। एक दिसंबर की रात को नरेला के एरिया में सूरज की चाकू से हमला करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। हत्या की वारदात के पश्चात उपरोक्त आरोपी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आरोपी थे बहु तकनीकी संस्थान झज्जर में मैकेनिकल ट्रेड के छात्र
सीआईए प्रभारी झज्जर ने बताया कि झज्जर जिला में स्थित दो पेट्रोल पंपों पर औजारों/हथियारों के बल पर हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामलों में शामिल आरोपियों में तीन आरोपी बहु तकनीकी संस्थान झज्जर में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डिंपल उर्फ रिंकू निवासी हरी पुरा मोहल्ला झज्जर, बहु तकनीकी संस्थान झज्जर में मैकेनिकल ट्रेड में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहीं निशांत व सचिन बहु तकनीकी संस्थान झज्जर में सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र थे। तीनों की दोस्ती सन्नी से थी। शाम को सभी दोस्त दिल्ली गेट झज्जर पर स्थित एक कमरा में मिला करते थे। वहीं पर अपने शौक पूरा करने व पैसों का इंतजाम करने के लिए डिंपल के कहने पर लूटपाट की योजना तैयार की गई। योजना के अनुसार आरोपियों ने दोनों पेट्रोल पंप पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के पश्चात आरोपी दिल्ली की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed