फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शव की हुई पहचान, चाचा पर ही हत्या का शक, पुलिस ने की जांच शुरू

शव की हुई पहचान, चाचा पर ही हत्या का शक, पुलिस ने की जांच शुरू

Tue, 18 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
शव की हुई पहचान, चाचा पर ही हत्या का शक, पुलिस ने की जांच शुरू

विज्ञापन
बादली। दुल्हेड़ा माइनर में रविवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो पाई है। परिजनों ने मृतक के चाचा पर ही हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मृतक की पहचान छुड़ानी गांव के नवीन (24) पुत्र समुंद्र के रूप में हुई है। नवीन 14 दिसंबर से लापता था। पिता समुंद्र के अनुसार नवीन घर से कुछ काम करने की बातकर कहकर निकला था। मगर जब देर रात तक भी वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। दो दिन से सभी परिजन नवीन की तलाश में लगे हुए थे। मगर नवीन का कोई सुराग नहीं चल सका। सोमवार को जब उन्हें बादली में अज्ञात शव मिलने का पता चला तो वे पुलिस थाने पहुंचे और शव की पहचान की। नवीन की पहचान कपड़ों के आधार पर हो पाई। पिता समुंद्र ने बेटे का शव मिलने पर परिवार के सदस्य पर ही हत्या का आरोप लगाया और कुछ दिन पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा होने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम विशेष बोर्ड से करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि नवीन खेतीबाड़ी का काम करता था और दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


पुलिस बोली
मामले के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिस शख्स पर आरोप है, उससे भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed