फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   40 गांवों के लोग गंगा में प्रवाहित नहीं करेंगे परिजनों की अस्थियां, जमीन में दबाकर उपर लगाएंगें पौधा

40 गांवों के लोग गंगा में प्रवाहित नहीं करेंगे परिजनों की अस्थियां, जमीन में दबाकर उपर लगाएंगें पौधा

Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
40 गांवों के लोग गंगा में प्रवाहित नहीं करेंगे परिजनों की अस्थियां, जमीन में दबाकर उपर लगाएंगें पौधा
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा स्थित सांगू धाम पर रविवार को सांगवान खाप-40 की पंचायत आयोजित की गई। इसमें सामाजिक परंपराओं को बदलने पर मंथन किया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से कुछ निर्णयों को बदलने पर सहमति जताई गई। इसमें रात दस बजे से पहले बेटी की विदाई करने और दस बजे से पहले दुल्हन को घर लाने के निर्णय भी शामिल है। इसके अलावा भविष्य में खाप के अधीन आने वाले 40 गांवों में किसी बुजुर्ग या नौजवान की मृत्यु होती है तो उसकी अस्थियां (फूल) गंगा में प्रवाहित करने की बजाय गांव में ही परिजन गड्ढा खोदकर दफना देंगे और उसके ऊपर पौधा भी लगाएंगे। इस फैसले की अगर कोई भी ग्रामीण अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने की है। वहीं, पंचायत में 11 नवंबर को आयोजित होने हवाली उत्तर भारत की सर्वखापीय और जातीय महापंचायत पर भी मंथन किया गया। यह महापंचायत गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में आयोजित होगी और इसके लिए उत्तरी भारत की सभी खापों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे सांगू धाम पर प्रधान सोमबीर सांगवान की अध्यक्षता में पंचायत शुरू हुई। इसमें मंच संचालन सचिव नरसिंह डीपीई ने किया। पंचायत में खाप के सभी कन्नी प्रधानों और मौजिज लोगों ने भाग लिया। खाप प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खापों को मोर्चा खोलने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी सांगवान खाप कई कुरीतियों पर सर्वसम्मति से रोक लगा चुकी है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खाप के अधीन आने वाले सभी गांवों के ग्रामीण भविष्य में दहेज का दिखावा कतई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्थियां प्रभावित करने के पुराने ढर्रे को अब बदलने की जरूरत है। खाप सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि गंगा में जब अस्थियां प्रभावित करने जाते हैं तो वहां पंडों के पास भी जाना पड़ता है और मृतक के परिजनों से वो मनचाही रुपयों की डिमांड करते हैं। इतना ही नहीं जब अस्थियां प्रभावित की जाती है तो उस समय वहां घाट पर मौजूद लोग छीना-झपटी पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए भविष्य में अस्थियां प्रभावित करने की बजाय इन्हें गांव में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दें और इसके ऊपर पौधरोपण कर नियमित देखभाल करें। इससे सामाजिक कुरीति से निजात मिलेगी तो वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब दो घंटे चली पंचायत में सामाजिक कुरीतियों से संबंधी करीब 10 फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। इन फैसलों को लागू कराने के लिए पंचायत में कन्नी प्रधानों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये कन्नी प्रधान अपने अधीन आने वाले गांवों में जाकर पंचायत आयोजित करेंगे और लोगों को इनकी जानकारी देंगे। अगर इसके बावजूद कोई खाप के फैसले की पालना नहीं करता तो उसे खिलाफ सामाजिक कार्रवाई खाप अमल में लाएगी।
विज्ञापन


सर्व खापीय और जातीय महापंचायत में महिलाओं की होगी भागीदारी
खाप प्रधान सोमबीर सांगवान और सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि 11 नवंबर को जो उत्तरी भारत की जो सर्वखापीय और जातीय महापंचायत बुलाई गई है उसमें कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से फैसले लिए जाएंगे। इनमें बढ़ती गैंगरेप और दुष्कर्म की घटनाएं अहम होंगी। सचिव नरसिंह ने बताया कि महापंचायत में महिलाओं की भागीदारी अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे पंचायत में मौजूद
सांगू धाम पर आयोजित पंचायत में बिरही कन्नी-22 प्रधान सूरजभान, झोझू-13 कन्नी प्रधान सूरजभान,12 मानकावास कन्नी प्रधान प्रताप सिंह, तिवाला-5 कन्नी प्रधान रामसिंह, अटेला-5 कन्नी प्रधान एडवोकेट वेदपाल, पैंतावास कन्नी प्रधान ईश्वर सिंह, चरखी कन्नी प्रधान प्रदीप, चरखी सरपंच गुलजारी, घिकाड़ा सरपंच सोमेश, कुब्जा नगर पूर्व सरपंच सुरेंद्र, प्रताप सिंह, रणधी घिकाड़ा, विक्रम, शमशेर, यादराम, मानमेंद्र, मास्टर ब्रह्मानंद आदि खाप के मौजिज लोग उपस्थित थे।


ये लिए गए पंचायत में फैसले
- रात दस बजे से पहले होगी बेटी की विदाई और दुल्हन को लेकर लौटेगी बारात।
- किसी भी बारात में नहीं जाएंगे 51 से ज्यादा बाराती और दिन की ही होगी शादी।
- रिश्तेदार में मातमपूर्सी पर पड़ोस के लोगों की बजाय घर के ही केवल 11 लोग जाएं।
- रस्म पगड़ी पर दस रुपये और कन्यादान के रूप में नहीं दी जाएगी 10 रुपये से अधिक की राशि।
- गोद भराई पर पांच व्यक्ति से ज्यादा नहीं जाएंगे।
- दाह-संस्कार में शरीक होने के लिए नहीं बुलाया जाएगा रिश्तेदारों को।

सांगवान खाप पंचायत को पहली दफा महिला ने किया संबोधित
अमूमन देखा जाता है कि महिलाएं सांगवान खाप की पंचायत में भाग नहीं लेती। रविवार को सांगू धाम पर आयोजित पंचायत को रेवाड़ी से आई समाज सेविका सुमन ने भी संबोधित किया। सुमन ने कहा कि सर्वखापीय और जातीय पंचायत में महिला की भागीदारी अहम होगी। सचिव नरसिंह ने बताया कि यह पहला मौका था जब सांगू धाम पर आयोजित पंचायत में किसी महिला ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed