{"_id":"5bafdf0f867a55013270fced","slug":"101538252559-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के शौर्य का पराक्रम पर्व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के शौर्य का पराक्रम पर्व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस : मनोहर लाल
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को भारतीय सेना के शौर्य का पराक्रम पर्व बताते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश की सीमा पर हमारे जवान दुश्मन के खून से होली तथा अपनी बंदूक की गोली व बम के धमाकों से अपनी दीवाली मनाते हैं। कष्टदायक परिस्थितियों में भारतीय सेना की वीरता की बदौलत ही हम अपने घरों में चैन की नींद तथा खुली हवा में सांस ले पाते हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात झज्जर में सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को देश के लिए विभिन्न लड़ाईयों में अपना पराक्रम दिखा चुके पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कही। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मुख्य कार्यक्रम का झज्जर के राजकीय नेहरू कॉलेज सभागार में आयोजन किया गया था।
सीएम बोले: जज्बाती हैं प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के प्रति जज्बाती बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सेना का मनोबल लगातार बढ़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक की बात करें तो आज भी दुश्मन अपनी हरकत करता है तो हर बात का तुरंत जवाब दिया जाता है। हाल में सीमा पर भारतीय सैनिक की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी सेनाएं दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
सीएम को भेंट की तलवार
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस कार्यक्रम एवं बीजेपी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग ने मुख्यमंत्री को सैनिक परिवारों की ओर से मुख्यमंत्री को हैट पहनाकर शक्ति का प्रतीक तलवार भी भेंट की। इस अवसर पर भारतीय सेना से ब्रिगेडियर जेएस सान्याल के नेतृत्व में आई टुकड़ी ने विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। हरियाणा को वीर शहीदों की भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में क्षेत्रफल का हम केवल 1.3 प्रतिशत, आबादी में महज दो प्रतिशत लेकिन सेना में हमारी हिस्सेदारी 10 से 11 प्रतिशत हैै।