फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रैंक से नहीं संतुष्ट नीतू कादियान, अब फिर करेंगी प्रयास

रैंक से नहीं संतुष्ट नीतू कादियान, अब फिर करेंगी प्रयास

Sun, 29 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रैंक से नहीं संतुष्ट नीतू कादियान, अब फिर करेंगी प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आर्य नगर निवासी संपूर्ण कादियान की बेटी नीतू ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 254वीं रैंक हासिल की है। नीतू की इस उपबल्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, उनके पिता ने भी परिजनों को मिठाई खिलाई। नीतू इस समय दिल्ली में हैं तथा घर नहीं पहुंची हैं। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में नीतू ने बताया कि वे अपने इस रैंक से खुश नहीं हैं। वे भविष्य में फिर से प्रयास करेंगी, उनका सपना केवल आईएएस बनने का है। इस रैंक पर उन्हें आईएएस का पद नहीं मिलेगा।

किसान हैं नीतू के पिता
नीतू का पैतृक गांव माजरा डी है और उनके पिता संपूर्ण पेशे से किसान हैं। नीतू की मम्मी लक्ष्मी देवी सामान्य अस्पताल में एएनएम हैं। उनका भाई यशवीर दिल्ली में ही एमकॉम कर रहा है। नीतू की प्राथमिक शिक्षा आरईडी स्कूल में हुई। नीतू ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीएससी की और कॉलेज टॉप भी किया। आईएएस बनने की धुन में नीतू ने एमए के लिए राजनीति शास्त्र को चुना। इसके बाद नीतू ने कोचिंग शुरू की। नीतू ने आईएएस बनने के लिए दिल्ली के मुखर्जी नगर के एक कोचिंग संस्थान से कोचिंग शुरू की। कोचिंग के अलावा नीतू 24 में से 12 घंटे सेल्फ स्टडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed