{"_id":"5ae0e54e4f1c1b58098b66ae","slug":"101524688206-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए के तहत स्कूलों में दाखिला न होने से अभिभावकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए के तहत स्कूलों में दाखिला न होने से अभिभावकों में रोष
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
134-ए के तहत निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला न होने पर अभिभावकों में रोष बना हुआ है। मंगलवार को अभिभावकों ने एसआर सेंचुरी स्कूल के बाहर हंगामा भी किया था, लेकिन शाम के समय यहां पर बच्चों का दाखिला कर दिया गया था। बुधवार को अन्य कई स्कूलों में एडमिशन न होने पर अभिभावकों ने बीईओ से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। बीईओ ने अभिभावकों को स्कूलों में सभी बच्चों के दाखिले कराने का भरोसा दिलाया।
अभिभावक सतीश सैनी, विजय कुमार, कृष्णा, राजेंद्र सिंह, सुनीता, वीना, मुकेश कुमार, राजीव भारद्वाज, सुनीता, विनीता, करीमन ने बताया कि उनके बच्चों का दाखिला रामा भारती स्कूल में होना है। वे दाखिला कराने के लिए स्कूल संचालक से मिले, लेकिन उन्होंने स्कूल में दाखिला देने के लिए सोमवार तक का समय दिया। साथ ही अभिभावकों ने स्कूल संचालकों पर फीस पूरी वसूलने का भी आरोप लगाया।
वहीं, लाइनपार की शंकर गार्डन कॉलोनी निवासी महिला रेणु ने कहा कि जब वे अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल में पहुंची तो स्कूल संचालक की ओर से दुर्व्यवहार किया गया और एडमिशन के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस दिशा में स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए। इनकी मनमानी पर रोक लगानी चाहिए। ताकि गरीब व मेधावी बच्चे इन स्कूलों मेें पढ़ सके।
विज्ञापन
वहीं, रोहद गांव में स्थित जूपिटर स्कूल में भी 134-ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया। विद्यार्थी जिया और काव्य के पिता जगदीश ने बताया कि जब वह अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए स्कूल गया तो प्रबंधन ने उन्हें ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य चार्ज देने को कहा। जगदीश के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि किसी भी अधिकारी से शिकायत कर लो, फ्री में दाखिला नहीं मिलेगा।
बोले, स्कूल संचालक और शिक्षा अधिकारी
उधर, रामा भारती स्कूल संचालक आनंद स्वरूप गुप्ता का कहना है नियम 134-ए के तहत सभी बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। मगर जब तब उनके कागजात पूरे नही होंगे तो वे दाखिला नहीं दे सकते। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे सभी बच्चों के कागजात जल्द से जल्द पूरे करें।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा का कहना है कि कोई स्कूल 134-ए के तहत बच्चों को दाखिला न दे, ऐसा किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा में पास हुए सभी बच्चों का दाखिला कराया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों के प्रमाण-पत्र व कागजात पूरी तरह तैयार रखें।
निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगबीर चाहार का कहना है कि तीन वर्षों से वे बच्चों को 134-ए के तहत पढ़ा रहे हैं। मगर सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि उन्हें अब तक नहीं मिली है।