फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   झज्जर में हुई 6 एमएम बारिश, फिर भीगा मंडियों का गेहूं

झज्जर में हुई 6 एमएम बारिश, फिर भीगा मंडियों का गेहूं

Fri, 13 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में हुई 6 एमएम बारिश, फिर भीगा मंडियों का गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
मंडी में आए गेहूं का बारिश में भीगने का सिलसिला जारी है। वीरवार की सुबह आई बारिश ने एक बार फिर से झज्जर मंडी में आए गेहूं को भिगो दिया। इसके चलते गेहूं सुखाने में अब फिर से काफी समय लगेगा। वीरवार को अलसुबह हुई बारिश की वजह से खेतों में भी पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। विभाग के द्वारा वीरवार को झज्जर में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के साथ आई आंधी में कुछ स्थानों पर फसल गिर गई। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फसल गिरने से किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
मुआवजे के लिए आए 150 आवेदन
फसल बीमा करवाने वाले किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय में अब तक 150 किसानों ने आवेदन कर दिया है। आवेदन वाले सभी किसान सात गांवों दूबलधन, माजरा, मांगावास, चिमनी, बेरी व गोच्छी से हैैं। इन गांवों के अलावा अभी कोई आवेदन विभाग के पास नहीं आया है। विभाग ने इन आवेदनों को इंश्योरेंस कंपनी को फॉरवर्ड कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को इतनी हुई खरीद और उठान
मंडी खरीद उठान
आसौदा 890 332
बहादुरगढ़ 346 1819
बेरी 6000 3210
छारा 3280 2350
ढाकला 0 605
झज्जर 2972 4506
माजरा डी 0 338
मातनहेल 4783 511
कुल 18421 13681
नोट-:सभी आंकड़े एमटी में हैं।

वर्जन
गेहूं उठान को लेकर उनका पूरा फोकस है। हर रोज गेहूं उठान की ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बारिश की वजह से बीच-बीच में परेशानी आ रही है लेकिन उनका प्रयास है कि आढ़तियों व किसानों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।

------------
ओलावृष्टि के मुआवजे के लिए दर्जनों किसानों ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बेरी। ओलावृष्टि को लेकर दर्जनों किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रो. कुलताज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रो. कुलताज सिंह ने कहा कि बेरी हलके के गांव माजरा-डी, बी, दूबलधन, मांगावास, पलड़ा, पहाड़ीपुर और मिलकपुर के 8 गांवों में ओलावृष्टि होने से गेहूं और अन्य फसलों को लगभग 60 से 100 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। इसलिए इन किसानों को विशेष गिरदावरी करवाकर कम से कम 40-50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए ताकि इनके नुकसान की भरपाई हो सके। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में जल्द ही कार्यवाही कार्यवाही करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में किसान निरंजन सिंह, ज्ञान सिंह, सुखबीर प्रधान, हरि ओम सरपंच, संजय बधाना, दिनेश सरपंच, राजबीर नम्बरदार, नसीब सिंह कादियान, समुन्द्र थानेदार, रमेश पहलवान, कृष्ण, बबलू बिगोवा, जयभगवान माजरा, संजीव कादियान, रविन्द्र सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed