{"_id":"5a8f23c04f1c1b3c718b66c7","slug":"101519330240-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कीमत पर लाएंगें एसवाईएल का पानी: बहादुर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कीमत पर लाएंगें एसवाईएल का पानी: बहादुर सिंह
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कीमत पर लाएंगे एसवाईएल का पानी : बहादुर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी पर हमारा हक है और इसे हम हर कीमत पर लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा जन आंदोलन क्यों न करना पड़े। यह बात जलयुद्ध रैली के प्रभारी राव बहादुर, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, हलका प्रभारी विजय चीफ ने डालावास, हुई, जगरामबास, मांढी, हड़ौदा, बिंद्राबण, बिलावल और पिचोपाकलां आदि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है और आने वाला समय इनेलो का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
राव बहादुर सिंह ने कहा कि एसवाईएल की मांग को लेकर प्रदेश व केंद्र की सरकार पर दबाब बनाने के लिए 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली की जाएगी। इस रैली में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग भी रखी जाएगी ताकि किसान को उसकी फसल का पूरा भाव मिल सके। इस मौके पर हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, सज्जन बलाली, विजय सांगवान मंदोला, दरियावसिंह एडवोकेट, जगदीश सिहाग, राजेश झोझूकलां, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हूई, ऋषिपाल उमरवास, भूप मांढी, हरपाल हंसावास, रामोतार, सत्यपाल आर्य, ऋषिपाल आचार्य, आनंद बड़राई, रवि राणा, प्रवीण डीपीई, रमेश कादमा, दिनेश मांढी, संजय जगरामबास, रामफल कादमा, रणवीर आदि मौजूद थे।
फोटो 06
जनसंपर्क अभियान के दौरान संबोधित करते इनेलो नेता।