{"_id":"5a2d88064f1c1bbd208b5e7c","slug":"101512933382-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण संघर्ष समिति कार्यकारिणी की बैठक में बनाएंगे रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण संघर्ष समिति कार्यकारिणी की बैठक में बनाएंगे रणनीति
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण संघर्ष समिति कार्यकारिणी की बैठक में बनाएंगे रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक गांव समसपुर में जिला प्रधान राजकुमार हड़ौदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसहमति से यह निर्णय लिया कि संघर्ष समिति की अगली कार्यकारिणी की बैठक 24 दिसंबर को दादरी नगर की नई सब्जी मंडी के निकट स्थित श्री कृष्ण गोशाला परिसर में की जाएगी। 24 दिसंबर की बैठक में अब तक की कार्यकारिणी द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा कर अगली रणनीति पर विचार- विमर्श किया जाएगा। सरकार की तरफ से बैकवर्ड आयोग की जो सर्वे चल रही है इसके लिए जो फार्म भरे जाने हैं उनके लिए चर्चा की जाएगी। अलग -अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा ताकि आंदोलन के दौरान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर बैठक में समिति हलका अध्यक्ष देवेंद्र लीला समसपुर, कोषाध्यक्ष जीवन राम डोहका, उपाध्यक्ष सुरेश सांगवान खेड़ी बूरा, जोन प्रभारी धर्मपाल सांगवान अटेला, पूर्व खाप प्रवक्ता राजेंद्र डोहकी, खाप सतगामा से मास्टर सतबीर भागवी, मास्टर मोतीराम इमलोटा, खाप चिड़िया से राजबीर शास्त्री व संतलाल नौसवा, नारायण सिंह निमली, राज सिंह बिलावल, विद्यानंद श्योराण, उमेश जेवली, ओमप्रकाश फौजी, संजय, मास्टर महाबीर रानीला, सुरेश कादमा, विरेंद्र मौजूद रहे।