फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टीकरी के लाल मनीष ने जीता मिस्टर यूनिवर्स का टाइटल

टीकरी के लाल मनीष ने जीता मिस्टर यूनिवर्स का टाइटल

Sat, 09 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
टीकरी के लाल मनीष ने जीता मिस्टर यूनिवर्स का टाइटल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
फिनलैंड में संपन्न हुई इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप (यूनिवर्स) में गांव टीकरी का लाल मनीष दराल छाया रहा। अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के बूते मनीष ने भारत के लिए मिस्टर यूनिवर्स का टाइटल हासिल किया। जीत के बाद स्वदेश लौटने पर परिजन एवं खेल प्रेमियों ने मनीष का जोरदार अभिनंदन किया।
नेचुरल बॉडी बिल्डिंग यूनियन इंटरनेशनल की ओर से फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में दो से तीन दिसंबर तक एनबीबीयूआई यूनिवर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चैंपियनशिप में 70 देशों के बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। बहादुरगढ़-दिल्ली की सीमा पर बसे गांव टीकरी कलां के निवासी मनीष दराल ने भी इसमें जोर-आजमाइश की। मनीष ने चैंपियनशिप में अपने वर्ग (5.11 इंच हाईट और 79 किलो वजन) में शानदार प्रदर्शन किया। मनीष को अपने वर्ग में गोल्ड मेडल मिला। इसी के साथ ही उन्होंने देश के लिए मिस्टर यूनिवर्स का टाइटल जीत लिया। मनीष की जीत से उसके परिजनों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीतकर लौटने पर गांव टीकरी कलां में परिजनों और बहादुरगढ़ स्थित फिटनेस प्लेनेट में युवा बॉडी बिल्डिर्स ने उसका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

नए साल में अमेरिका में दिखाएगा दम
मनीष ने जीत का श्रेय अपने अभिभावक, ट्रेनर और अपने साथियों को दिया। करीब आठ साल पहले मनीष ने बॉडी बिल्डिंग की शुरुआत की और पिछले तीन सालों से प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। ट्रेनर संपत सिंह के मार्गदर्शन में वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके अलावा वह बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक सूरजमल वाली गली में स्थित फिटनेस प्लेनेट में युवाओं को प्रशिक्षण भी देते हैं। मनीष ने बताया कि अगले साल उसे अमेरिका स्थित आर्नोल्ड क्लासिक जाना है। इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। भविष्य में भी देश के लिए जीत दर्ज करना उनका लक्ष्य रहेगा। मनीष ने युवाओं से खेलों में बॉडी बिल्डिंग से जुड़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इससे शरीर तो मजबूत और स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की उपलब्धियां
-मिस्टर विजय क्लासिक फिटनेस 2016
-मिस्टर विजय क्लासिक बॉडी बिल्डिंग 2016
-मिस्टर नॉर्थ इंडिया फिटनेस 2016
-मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग 2016
-मिस्टर दिल्ली 2016
-मिस्टर फिरोजाबाद 2016
-मिस्टर नॉर्थ इंडिया फिटनेस 2017
-मिस्टर नॉर्थ इंडिया बाडी बिल्डिंग 2017
-ओ2 न्यूट्रीशियन के ब्रांड एंबेसडर
-मिस्टर यूनिवर्स टाइटल 2017


दुबले-पतले शरीर की टीस ने बना दिया बॉडी बिल्डर
अमर उजाला टीम से बातचीत में मनीष दराल ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पंजाबी बाग स्थित एसडी पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद इग्नू से बीसीए और एमसीए की। बकौल मनीष, वह स्कूल में बास्केट बॉल का प्लेयर था। कॉलेज में गया तो वजन काफी कम था। जोकि बेहद अजीब-सा लगाता था। इसलिए सेहत सुधारने के लिए उसने जिम ज्वाइन कर लिया। शरीर मजबूत हुआ तो उन्होंने सोच लिया कि अब अच्छी बॉडी बनानी है। इसके बाद बॉडी बिल्डिंग को ही अपना कैरियर बना लिया। फिनलैंड में मिस्टर यूनिवर्स के खिताब के लिए जब वह रैंप पर उतरा तो उनके दिमाग में केवल तिरंगा झंडा था।
ईरान के खिलाड़ी को हराया
फाइनल राउंड में उन्हें ईरान के खिलाड़ी से टक्कर मिली, मगर आखिरकार उन्हें जीत मिल गई। चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर ईरान और तीसरे स्थान जर्मनी के खिलाड़ी ने पाया। मनीष ने बताया कि देश के लिए मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीतना उनका सपना है। इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

नशे से दूर रहें युवा
मनीष ने बताया कि वह एचएसआईएल हिंडवेयर के आईटी विभाग में कार्यरत हैं, मगर बॉडी बिल्डिंग से ही उन्हें नई पहचान मिली है। वह चाहता है कि युवा इस दिशा में आगे बढ़ें इसलिए वह युवकों को ट्रेनिंग भी देता है। ताकि युवा वर्ग नशे व अन्य बुराई से दूर रहकर एक मजबूत व अच्छा नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि यह मेहतन मेहनती और संघर्ष करने वाला खेल है। इसलिए बहुत से युवक ड्रग्स व इंजेक्शन आदि का सहारा लेते हैं। युवा ऐसा न करें, इससे सेहत खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed