फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   101 Kg of doda and chura poppy recovered

बहादुरगढ़: 101 किलोग्राम डोडा व चूरापोस्त पुलिस ने पकड़ा, तीन तस्करों को भी दबोचा, लाखों में है कीमत

Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
सार

एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ राजस्थान से डोडा चूरा पोस्त लेकर चले थे जो दिल्ली के एरिया में सप्लाई होनी थी। तस्करों से बरामद की गई मादक पदार्थ डोडा व चूरा पोस्त की मार्केट में कीमत लाखों रुपयों में आंकी गई है।

विज्ञापन
101 Kg of doda and chura poppy recovered
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह के तीन आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से बड़ी भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त बरामद किया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि बुधवार को सीआईए की टीम सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में थाना सदर बहादुरगढ़ क्षेत्र में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर गिरोह के तीन सदस्य बड़ी मात्रा में डोडा चूरापोस्त लिए हुए हैं जो कंटेनर में अन्य सामान के साथ डोडा चूरा पोस्त को लेकर राजस्थान से चल कर झज्जर से बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली की तरफ जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ रोड पर गांव नूना माजरा के पास नाकाबंदी की। कुछ समय पश्चात झज्जर की तरफ से दो बंद बॉडी कंटेनर आए। दोनों गाड़ियों को पुलिस ने रुकवाया। दोनों गाड़ियों में सवार तीन व्यक्तियों को काबू किया गया। राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ युद्धवीर सिंह के समक्ष दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई। दोनों गाड़ियों में रखे सात कट्टों में नशीला पदार्थ डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसका वजन किया गया तो 101 किलो 370 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान निवासी छोटी पाटिया बजरडीहा, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के निवासी नसरुद्दीन पुत्र अब्दुल जब्बार, फतेहपुर धारा कुल्लू वाला अफजलगढ़, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के हरजीत सिंह, पंजाब के जिला अमृतसर के निवासी गुरमेज सिंह पुत्र बचन सिंह तौर पर की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर

एएसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ राजस्थान से डोडा व चूरा पोस्त लेकर चले थे जो दिल्ली के एरिया में सप्लाई होनी थी। तस्करों से बरामद की गई मादक पदार्थ डोडा व चूरा पोस्त की मार्केट में कीमत लाखों रुपयों में आंकी गई है। नशा तस्करी के इस गिरोह में ओर जो कोई भी दोषी शामिल पाया जाएगा उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अदालत से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से उनके गिरोह में और कौन कौन दोषी शामिल हैं के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। सीआईए टू की टीम में मुख्य सिपाही विनोद कुमार, रविंद्र सिंह, नीरज, सिपाही सोनू व चालक सिपाही रोहित कुमार भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed