{"_id":"644d73ef4561a21aa60abf0a","slug":"10-teams-conducted-10-hours-search-operation-in-beri-jhjhar-news-c-17-1-137793-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी में 10 टीमों ने 10 घंटे चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी में 10 टीमों ने 10 घंटे चलाया सर्च अभियान
Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जेल से जमानत पर बाहर चल रहे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमों ने 10 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। बेरी क्षेत्र के कई ठिकाने चिंह्ति कर अलसुबह घेराबंदी कर ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग अलग लोगों से मोबाइल, पैन ड्राइव और कागजात बरामद किए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
शनिवार की अलसुबह से शुरू हुए ऑपरेशन सर्च के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जेल से बाहर आए अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घर और अन्य संभावित ठिकानों पर छापे डाले। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य के आदेशानुसार चले इस अभियान में 10 पुलिस टीमें गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन जिले में इसका पर्यवेक्षण कर रहे थे। 10 टीमों ने बेरी क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर बदमाशों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर औचक छापा मार कार्रवाई की गई।
थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सर्च के तहत पुलिस की 10 छापेमार टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस पार्टियों के टारगेट निर्धारित किए गए। टारगेट पर रेड पर जाने से पूर्व थाना बेरी में सभी छापामार टीमों के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जमानत पर जेल से बाहर आए हुए आदतन अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। शनिवार की सुबह 06:00 बजे शुरू हुआ अभियान करीब 10 घंटे चला। अलग-अलग स्थानों से बदमाशों की संभावित जानकारी से संबंधित मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, पहचान पत्र व अन्य कागजात बरामद हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस तरह के सर्च अभियान आगे भी जारी रहेंगे।