फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10 new dengue patients found, figure reached 170

डेंगू के 10 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 170

Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 new dengue patients found, figure reached 170
बहादुरगढ़। डेंगू मच्छर का डंक लोगों को लगातार सता रहा है। आए दिन इसके केसों में इजाफा हो रहा है। नागरिक अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों व क्लीनिकों में मरीज बुखार, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी की शिकायत होना आदि लक्षणों से पीड़ित होकर इलाज के लिए भी पहुंच रहे हैं। जिन लोगों की हालत नाजुक दिखती है उन्हें डॉक्टर जांच के बाद भर्ती भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी झज्जर जिले में डेंगू के 10 कंफर्म केस निकले हैं और इनमें से अकेले 5 तो बहादुरगढ़ शहर व 2 सांखोल में निकले हैं। ऐसे में अब तक पूरे जिले में डेंगू कन्फर्म केसों का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है और उनमें से अकेले 69 केस तो बहादुरगढ़ व उसके कुछ गांवों में निकले हैं। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में ही 58 केस कंफर्म मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जगह-जगह अभी जलभराव है। लोगों के घरों में पानी की टंकियों, गमलों, खाली पड़े प्लॉटो में भरे पानी के बीच भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू लार्वा की जांच करने व उसे नष्ट करने के लिए फील्ड में उतरी हुई भी है। आमजन को भी डेंगू व मलेरिया रोग से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है और विशेष सावधानियां बरतने के लिए कहा जा रहा है। दिल्ली के बाद उसके साथ सटे बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी डेंगू मच्छर का डंक लोगों को खूब सताने लगा है। डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए कच्चा नारियल व किवी बेचने वालों ने इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिनके प्लेटलेट्स डाउन हो रहे हैं उनमें से अनेक लोग कई तरह के नुस्खे भी अपना रहे हैं। कोई गिलोय का पानी पी रहा है तो कोई बकरी का दूध तो कोई पपीते के बच्चों को पानी में उबालकर पी रहा है। जिनका स्वास्थ्य अधिक गिर रहा है वह अस्पताल में भर्ती भी हो रहा है। हालांकि डॉक्टर व उनकी टीम लोगों को किसी भी तरह से घबराने की नहीं बल्कि डेंगू रोग से बचाव को लेकर जागरूक रहने की जरूर सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले हैं नए केस
स्वास्थ्य विभाग झज्जर के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक पूरे जिले में डेंगू के 170 कंफर्म केस मिल चुके हैं। शनिवार को 10 नए केस मिले हैं। इनमें से बहादुरगढ़ शहर में 5 केस, सांखोल में 2 केस, झज्जर शहर में 2 केस व खोरड़ा में 1 केस डेंगू कंफर्म निकला है। हालांकि डेंगू के केस बढ़ने की संभावना लगातार बनी रहती है क्योंकि अभी अनेक जगहों पर जलभराव होने से मच्छर भी खूब पनप रहे हैं। मगर राहत की बात यह है कि जिले में विभाग ने डेंगू से कोई मौत न होने का दावा किया है।

वर्जन
शनिवार को जिले में डेंगू के 10 केस मिले। इनमें से 7 केस बहादुरगढ़ क्षेत्र से संबंधित हैं। इस समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मच्छरों से बचाव के लिए हर जरूरी उपाय करें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। जहां-जहां केस निकल रहे हैं वहां और उसके आसपास क्षेत्र में फॉगिंग भी करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में रहकर एंटी लार्वा एक्टिविटीज में भी लगी हुई है और आमजन को मच्छरों से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रही है।
- डॉ. सरिता गौरी, डिप्टी सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed