फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   10.66 lakhs recovered from bullet drivers playing firecrackers

पटाखा बजाते बुलेट चालकों से वसूले 10.66 लाख

Sun, 16 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
10.66 lakhs recovered from bullet drivers playing firecrackers
बहादुरगढ़। पटाखा बजाकर वातावरण को खराब करते बुलेट बाइकों को लेकर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत जिलेे की यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर अनेक वाहनों के चालान किए और अनेक वाहन ज्बत किए हैं। ऐसे 112 बाइक चालकों से इस साल 10 लाख 66 हजार रुपये वसूले गए हैं। जब्तशुदा बाइक पर 34,000 से लेकर 44000 रुपये तक का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले मार्गों व बाजारों में बुलेट पटाखा बाइकों के कारण आमजन को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष निगाह रखी जा रही है। एसपी राजेश दुग्गल ने सरेराह पटाखा बजाकर दहशत फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी द्वारा आमजन से भी बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना देने व पुलिस का पटाखा बजाने वाली बुलेट बाइक को पकड़ने में सहयोग करने की अपील की गई है। जिले का कोई भी नागरिक पटाखा बजाते बुलेट बाइक का नंबर किसी भी थाना प्रबंधक या पुलिस कंट्रोल रूम झज्जर को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक ने बताया कि विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर विशेष रूप से पटाखा बजाती बुलेट मोटरसाइकिलों की चैकिंग की जा रही है। अनेक वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। चेकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों के पालन करने के प्रति भी चेताया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान पैनी नजर रखते हुए इस वर्ष जनवरी से अब तक पिछले करीब चार माह के दौरान पटाखा बजाते हुए पाए जाने पर 112 बुलेट बाइक को जब्त किया गया। इन पर करीब 10 लाख 66 हजार रुपये जुर्माना किया गया। पटाखा बजाकर दहशत फैलाने वाली बुलेट मोटर साइकिल को पकड़ने व चेकिंग का अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed