{"_id":"b058c7b62f5b69eded3902aa392a3b3d","slug":"jat-agititation-murder-case-cancel-against-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसपी पर आंदोलनकारी युवक की हत्या का केस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी पर आंदोलनकारी युवक की हत्या का केस रद्द
डॉ. सुरेंद्र धीमान/चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Oct 2013 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मय्यड़ गांव में तीन साल पहले जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान एक युवक की मौत के मामले में तत्कालीन एसपी सुभाष यादव पर दर्ज हत्या के मामले को पुलिस ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
घटना के समय जाटों के दबाव में तत्कालीन एसपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को जांच पूरी करने के बाद यह मामला रद्द कर दिया।
इसके साथ ही अदालत ने भी मामला रद्द करने की पुलिस की सिफारिश मान ली है।
हिसार जिले के मैय्यड़ गांव के पास 13 सितंबर, 2010 की सुबह जाट बैठक करने के बाद हिसार-हांसी मार्ग पर पहुंच गए और यातायात ठप कर दिया।
पुलिस ने उन्हें सड़क से हटने को कहा तो जाटों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई और इसी बीच गोली लगने से आंदोलनकारियों में शामिल युवक सुनील की मौत हो गई।
आंदोलनकारियों ने इसके बाद तोड़फोड़ की और कई दिन तक सड़क और रेल यातायात ठप रखा। जाटों ने मांग रखी थी कि सुनील की मौत के लिए तत्कालीन एसपी सुभाष यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
आखिरकार दबाव में पुलिस ने सुभाष यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और सरकार ने मामले की जांच हिसार मंडलायुक्त को सौंपी थी।
इसके बाद पुलिस ने एसपी के खिलाफ दर्ज मामला जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद इस मामले को रद्द कर दिया और रिपोर्ट अदालत में सौंप दी।
विज्ञापन
अदालत ने भी क्राइम ब्रांच की सिफारिश इस आधार पर स्वीकार कर ली कि शिकायतकर्ता ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। यह जानकारी पिछले सप्ताह पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने हरियाणा सरकार को भेजी है।