{"_id":"309ccd8826201d2e1a456cf8ee9ce33d","slug":"jachha-bachha-health-service-distt-is-on-third","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं में जिला तीसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं में जिला तीसरे नंबर पर
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 13 Dec 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद(ब्यूरो)। जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में फरीदाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। यह बात पीजीआई चंडीगढ़ के एक सर्वे में सामने आई है। डिप्टी सिविल सर्जन के पास आई रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 18 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं ऐसी हैं जिनका पंजीकरण एवं फॉलोअप गर्भावस्था के दौरान एक बार भी नहीं हुआ।
इसके अलावा 19 फीसदी बच्चे ऐसे हैं जो विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे टीकाकरण अभियानों में शामिल नहीं हुए।
रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि शहरी स्लम क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं की पहुंच कम है। बताया गया है कि करीब एक माह से पीजीआई प्रदेश के अलग-अलग जिलाें में सर्वे कर रहा था। जिसके बाद संस्थान ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे टॉप 10 जिलों की रिपोर्ट तैयार की।
जिला मॉनिटरिंग एंड इवेल्युएशन अधिकारी धर्वेंद्र सिंह ने बताया कि जो कमियां सामने आई हैं उन पर काम किया जाएगा।