फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   IPS Ranbir Sharma Joins AAP Today

रिटा. आईपीएस अधिकारी रणबीर शर्मा 'आप' में शामिल

Sat, 11 Jan 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
IPS Ranbir Sharma Joins AAP Today
हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हरियाणा के आईपीएस अधिकारी रणबीर शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आज सेक्टर-7 स्थित होटल सिप एन डाइन में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने 'आप' की सदस्यता स्वीकार की।
विज्ञापन


रणबीर शर्मा हरियाणा के पूर्व आईपीएस अधिकारी होने के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष आई डी स्वामी के दामाद भी हैं।

आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी विधानसभा की 56 सीटें जीतेगी। देश भर में आम आदमी पार्टी अपनी पहचान कायम कर रही है और यह निश्चित ही देश की एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य हरियाणा है और इसके लिए प्रयास भी किए जा रह हैं। पार्टी के कार्यकता हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों से शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से देश भर में लोग खुश हैं और वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। अभी तक हरियाणा में कई नेता और लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed