फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   International Olympic Day 2021: 29 Players of Haryana will participate in Tokyo Olympics

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस: टोक्यो में छाने को तैयार हैं हरियाणवी, जाने से पहले ही बनाने लगे रिकॉर्ड 

Wed, 23 Jun 2021 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 10:05 AM IST
सार

हरियाणा इस बार ओलंपिक में इतिहास रचने को बेकरार है। प्रदेश के 29 खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिला है। एक खिलाड़ी डोपिंग में फंसने के कारण ओलंपिक में नहीं खेल पाएगा।  
 

विज्ञापन
International Olympic Day 2021: 29 Players of Haryana will participate in Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक में दिखेगा हरियाणा का दम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में खेलने से पहले ही इतिहास रच दिया है। जहां रियो ओलंपिक में प्रदेश के केवल 19 खिलाड़ी ही देश का प्रतिनिधित्व कर सके थे, वहीं इस बार उससे ज्यादा 29 खिलाड़ियों ने ओलंपिक जाने की पूरी तैयारी की हुई है।

विज्ञापन


इस तरह पांच साल में प्रदेश से ओलंपिक में 10 खिलाड़ी ज्यादा खेलने जाएंगे। हालांकि रियो में जाने से पहले दो खिलाड़ियों धर्मवीर सिंह व इंद्रजीत का डोपिंग के कारण ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया था, वहीं इस बार सुमित का सपना भी डोपिंग में फंसने से टूट गया है। 
विज्ञापन


इस बार ओलंपिक शुरू होने से पहले ही यह भी बड़ी उपलब्धि प्रदेश के नाम जुड़ गई है कि ओलंपिक में जाने वाली पहलवानों की पूरी टीम हरियाणा से होगी। क्योंकि अन्य प्रदेश का एक भी पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका है। इसके अलावा महिला व पुरुष हॉकी टीमों में हरियाणा के 11 खिलाड़ी खेलेंगे। यह भी हरियाणा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही विकास कृष्ण ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओलंपिक का सफर तीसरी बार तय करेंगे। वहीं सात खिलाड़ी सुरेंद्र, विनेश फौगाट, रानी रामपाल, सविता, मोनिका, नवजोत, संदीप दूसरी बार ओलंपिक में जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में खेलने गए थे ये खिलाड़ी

कुश्ती में योगेश्वर दत्त, रविंद्र खत्री, हरदीप सिंह, विनेश फौगाट, बबीता फौगाट, साक्षी मलिक, हॉकी में रानी रामपाल, सविता पूनिया, दीपिका ठाकुर, पूनम मलिक, नवजोत कौर, मोनिका मलिक, सरदार सिंह, सुरेंद्र कुमार, बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, मनोज कुमार, एथलेटिक्स में संदीप, निर्मला, सीमा आंतिल।

टोक्यो ओलंपिक में खेलेंगे ये खिलाड़ी
कुश्ती - बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फौगाट, अंशु मलिक, सोनम मलिक, सीमा
शूटिंग - अभिषेक, संजीव राजपूत, यशस्विनी, मनु भाकर 
बॉक्सिंग - अमित पंघाल, विकास कृष्ण, मनीष, पूजा
हॉकी - रानी रामपाल, सविता पूनिया, मोनिका मलिक, नवजोत कौर, नवनीत कौर, नेहा गोयल, निशा, शर्मिला, उदिता, सुमित, सुरेंद्र कुमार 
एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, संदीप, राहुल।

हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जिस तरह से हर बार ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर रहे हैं, वह भी भविष्य के लिए काफी अच्छा है। क्योंकि जितने ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक तक पहुंचेंगे, उतना ही खेलों को लेकर रुझान बढ़ेगा। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय कुश्ती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed