फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inld's mla suspanded for entire session

इनेलो के सभी विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित

Sat, 07 Sep 2013 01:48 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
inld's mla suspanded for entire session

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई और पहले ही दिन विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने इनेलो के सभी विधायकों को सत्र की पूरी अवधि के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने अकाली दल के विधायक और भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज को भी पूरे सत्र के लिए निलंबित किए जाने का फैसला सुनाया, जिसका विरोध करते हुए भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर, कविता जैन, घनश्याम सर्राफ और हजकां की रेणुका बिश्नोई ने कार्यवाही का बायकॉट कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सत्र की शुरुआत दिवगंत नेताओं और लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। जैसी ही शोक प्रस्ताव पारित हुआ, उसके तुरंत बाद इनेलो के रामपाल माजरा ने बोलना शुरू कर दिया कि एक मुख्य संसदीय सचिव की सीएलयू के नाम पर करोड़ों रुपये मांगने की सीडी की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस के नरेश शर्मा, सीपीएस रामकिशन फौजी, शकुंतला खटक और अन्य विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और बोलने लगे। इनेलो के भी सभी विधायक जोर-जोर से बोलने लगे और सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। स्पीकर ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामे और शोर की स्थिति बन गई। स्पीकर ने फिर से 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी और अशोक अरोड़ा, अनिल विज, रेणुका बिश्नोई को चैंबर में बुलाया।

तीसरी बार कार्यवाही शुरू होते ही इनेलो विधायकों ने फिर से सीडी की बात उठाई, जिससे सत्ता पक्ष की ओर से भी प्रतिकार शुरू हो गया। स्पीकर ने सदस्यों को चेतावनी दी कि प्रश्नकाल पूरा होने दें अन्यथा उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।

इसके बावजूद कांग्रेस और इनेलो विधायकों के बीच शोरगुल की स्थिति बनी रही। इसी दौरान अभय चौटाला ने एक कांग्रेसी विधायक से गुस्से में कुछ कहा, जिसके बाद स्पीकर ने इनेलो और अकाली दल के सभी विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

तभी भाजपा के अनिल विज ने भी सीडी की बात उठाई, जिस पर स्पीकर ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन  अनिल विज पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तो स्पीकर ने उन्हें भी पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

इधर, कृष्ण पाल गुर्जर ने स्पीकर से आग्रह किया कि पूरे सत्र के लिए निलंबित न करते हुए केवल एक दिन के लिए निलंबित करें। स्पीकर ने इस बात को मान लिया लेकिन विज ने इस दौरान अपने साथी विधायकों से वाकआउट के लिए कह दिया।


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी वाकआउट कर रहे कुष्णपाल गुर्जर से कहा कि यह तो कोई बात नहीं हुई। संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने विज को पूरे सत्र के लिए निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे स्पीकर ने मान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed