{"_id":"16e1a2cc8a6fc568b8d289adeb4b472a","slug":"inld-hissa-sirsa-dushyant-chautala-kuldeep-bisnoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो हिसार और सिरसा सीट जीतकर गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो हिसार और सिरसा सीट जीतकर गदगद
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 May 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो ने हिसार और सिरसा लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल कर कीर्तिमान बनाया है।
हिसार में हजकां सुप्रीमो और अपने आपको हजकां-भाजपा गठबंधन की ओर से भावी मुख्यमंत्री बताने वाले कुलदीप बिश्नोई को इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में हराकर उन्हें तगड़ी शिकस्त दी है।
दुष्यंत के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी एवं नलवा के विधायक संपत सिंह पिछले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयप्रकाश जितने वोट भी हासिल नहीं कर पाए और हार गए।
पार्टी ने दावा किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में इनेलो ने पिछले चुनाव के मुकाबले जहां करीब दस फीसदी वोट ज्यादा हासिल किए, वहीं पिछले 33 वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि इनेलो ने बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर दो लोकसभा सीटों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
1980 के बाद जब कभी इनेलो ने अकेले चुनाव लड़ा था तो उसे कभी कोई सीट नहीं मिली थी।
इस बार इनेलो ने वह सिलसिला भी तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 26 वर्षीय दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस के भी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।
उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।
सिरसा से इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सिरसा के निवर्तमान सांसद अशोक तंवर को करीब एक लाख 15 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से हराया, बल्कि हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद सुशील इंदौरा तीसरे स्थान पर रहे।