{"_id":"5aca4d9e-ea61-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"in-trying-film-scene-on-himself-boy-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देख छात्र ने आजमाया सीन, खौफनाक अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देख छात्र ने आजमाया सीन, खौफनाक अंजाम
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्में युवा मन-मस्तिष्क पर कितना गहरा असर डालती हैं, उसका एक उदाहरण हरियाणा के फतेहाबाद में हुडा सेक्टर-तीन में बुधवार रात सामने आया।
विज्ञापन
घर पर अकेले एक छात्र ने फिल्म ‘लक’ देखते हुए अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर में एक गोली डाली और ‘लक’ आजमाते हुएअपनी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर ट्रिगर दबा दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छात्र के शव के पास बिस्तर पर रिवाल्वर की पांच गोलियां बरामद हुई हैं। हालांकि इस घटना को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है लेकिन पुलिस को न तो आत्महत्या का कोई कारण पता चला है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा नॉन मेडिकल का छात्र था। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, फतेहाबाद के सेक्टर-तीन में कोठी नंबर 564 निवासी वेद बंसल का गांव दरियापुर में नर्सिंग कालेज है। वेद बंसल बुधवार शाम किसी काम से घर से बाहर थे और उनकी पत्नी और बेटी खरीददारी करने बाजार गई हुई थीं।
घर पर वेद बंसल का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक ही था और अकेले बैठकर फिल्म ‘लक’ देख रहा था। पुलिस के अनुसार, मार्केट से खरीदारी कर वेद बंसल की पत्नी जब घर पहुंचीं तो घर का दरवाजा बंद था और उन्होंने अभिषेक को काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इस पर उन्होंने अपने पति को फोन पर सूचना दी। वेद बंसल ने घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। बेडरूम में अभिषेक खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास ही पिता की 32 बोर की रिवाल्वर पड़ी थी, जिसकी पांच गोलियां बेड पर पड़ी थीं।
परिजनों ने अभिषेक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। हिसार के निजी अस्पताल में देर रात अभिषेक की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर डीएसपी नृपजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी नृपजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्र का लैपटॉप बरामद कर लिया है। अभिषेक घटना के समय फिल्म ‘लक’ देख रहा था।
उन्होंने कहा कि इस फिल्म में ‘लक’ आजमाए जाने का सीन है। संभवत: अभिषेक ने भी उत्सुकतावश रिवाल्वर लोड किया और गोली चल गई।