फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Husband set fire to hut in Panipat wife burnt alive

पति बना हैवान: झोपड़ी में आग लगाई... दो बच्चों को बाहर निकाला और पत्नी को अंदर ही छोड़ा, पीजीआई में तोड़ा दम

Wed, 16 Apr 2025 11:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा-पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा-पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Apr 2025 11:25 PM IST
सार

महिला के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात को सारून ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसने झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन पत्नी मोसिना को जलती हुई झोपड़ी में ही छोड़ दिया।

विज्ञापन
Husband set fire to hut in Panipat wife burnt alive
आग से झोपड़ी हुई राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के समाखला क्षेत्र में खरबूजे की खेती करने वाले वाले युवक ने झोपड़ी में आग लगाकर पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी को जिंदा जलाने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

वारदात थाना समालखा क्षेत्र की है। मूल रूप से यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाकलां गांव निवासी अलियास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले उसकी बेटी मोसिना का निकाह सहारनपुर के ही शाहपुर गांव निवासी सारून से हुआ था। उनके दो बच्चे थे। वह अपने दामाद के साथ चुलकाना के अशोक के खेत में खरबूजे की खेती करते है और वहीं पर परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार रात को सारून ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगाने के बाद उसने झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन पत्नी मोसिना को जलती हुई झोपड़ी में ही छोड़ दिया। जिससे वह आग की लपटों की चपेट में आ गई। अलियास का कहना है कि जब उसने बेटी को जलते हुए देखा तो तुरंत उसे आग से बाहर निकाला। इसके बाद समालखा के एक अस्पताल में ले गए। हालत अधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मोसिना को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अलियास ने दामाद सारून पर बेटी को जिंदा जलाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

उधर, आग से झुलसने की सूचना पर पुलिस भी पीजीआई रोहतक पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सारून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर भी मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

एक व्यक्ति ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे उसकी पत्नी की आग में झुलसने से मौत हो गई। ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराकर आरोेपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दीपक कुमार, थाना प्रभारी समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed