फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hundreds of acres of crops submerged due to the collapse of Dujana Minor in Jhajjar

झज्जर: दुजाना माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

Tue, 19 Oct 2021 10:54 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 AM IST
सार

झज्जर जिले में मंगलवार को दुजाना माइनर टूट गई। किसानों ने अफसरों और विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। इसके बाद किसानों ने रोष जताया। हालांकि मौके पर सुध लेने के लिए विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान पहुंचे। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है।

विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to the collapse of Dujana Minor in Jhajjar
किसानों से बातचीत करते विधायक डॉ. रघुवीर कादियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले के गांव धौड़ व दुजाना गांव के बीच से गुजरने वाली दुजाना माइनर मंगलवार को टूट गई। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना दी गई, लेकिन अफसर अब भी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रेवाड़ी: हनीट्रैप में महिला गिरफ्तार, अश्लील वीडिया बना कपड़ा व्यापारी को किया ब्लैकमेल, मांगे 50 लाख
विज्ञापन


बेरी के विधायक पहुंच गए मौके पर
सूचना के बाद हालात जानने के लिए पूर्व स्पीकर व बेरी के विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान मौके पर पहुंचे। माइनर टूटने के लिए विभाग को उन्होंने जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समय रहते काम किया जाता तो किसानों का नुकसान नहीं होता। किसानों व डॉ. कादियान ने सरकार से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed