फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   hundred Cusecs water left for Delhi

दिल्ली के लिए छोड़ा सौ क्यूसेक पानी

Fri, 08 Nov 2013 09:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
 hundred Cusecs water left for Delhi
दिल्ली में यमुना नदी किनारे छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को पानी की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा की ओर से पिछले दो दिनों से यमुना नदी में 100 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


यह पानी शुक्रवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएगा। छठ पर्व पर बहते पानी के बीच में खड़े होकर ढलते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। दिल्ली से गुजर रही यमुना नदी के तटों पर हर साल हजारों लोग छठ पर्व मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन


यमुना नदी के जल के बंटवारे के कारण यमुना नदी में नाम मात्र का पानी ही शेष रह जाता है। पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाके में आने के बाद यमुनानगर जिले के खिजराबाद क्षेत्र में स्थित हथनीकुंड बैराज से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच जल का बंटवारा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के हिस्से का पीने का पानी पश्चिमी यमुना नहर में छोड़ा जाता है। इस बंटवारे के बाद यमुना नदी के हिस्से करीब 160 क्यूसेक पानी आता है, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही यह पानी लगभग सूख जाता है।


सिंचाई विभाग के मुताबिक गत 5 नवंबर को हथनीकुंड बैराज से नदी में 100 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अब नदी में कुल 260 क्यूसेक पानी बह रहा है।   


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed