फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Huda on railing outside chambers strict

कोठियों के बाहर रेलिंग पर हुडा सख्त

Mon, 09 Sep 2013 12:03 AM IST
Kurukshetra
Kurukshetra Updated Mon, 09 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के करुक्षेत्र में हुडा सेक्टरों में कोठियों के आगे बनी रेलिंगों के खिलाफ हुडा विभाग हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा हुडा विभाग सभी रेलिंग बनाने वाले कोठी मालिकों को नोटिस भेज रहा है।

हुडा के सेक्टरों में कोठी मालिकों ने घर के बाहर खाली स्थानों पर पार्क और रेलिंग बना रखी है, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।

हुडा विभाग पहले भी इन कोठी मालिकों को नोटिस दे चुका है परंतु कोठी मालिकों की ने अनदेखा कर दिया। अब विभाग इन कोठी मालिकों पर सख्त कार्रवाई के मूड में है।

हुडा विभाग के एसडीओ अशोक गुप्ता ने अमर उजाला को बताया कि हुडा सेक्टरों में कई कोठी मालिकों ने रेलिंग और पार्क बनाए हुए हैं, जिससे काफी समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन


कई कोठी मालिक तो बरसाती पानी के नालों को भी दबा लेते हैं, जिसके कारण सेक्टरों की सड़कों पर बरसात का पानी इकट्ठा हो जाता है और सड़कें टूट जाती हैं, जिससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुडा विभाग इन कोठी मालिकों पर सख्ती से कार्रवाई करेगा। एसडीओ के अनुसार कई दिन से सेक्टरों में कोठियों के बाहर बनी रेलिंगों और पार्कों की फोटोग्राफी की जा रही है।

इन फोटो के आधार पर अलग-अलग फाइलें तैयार होगी, जिसके बाद कोठी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने बताया कि पानी के बिल के साथ कोठी मालिकों को रेलिंग नष्ट करने का भी नोटिस दिया जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई में नहीं आएगी अड़चन

एसडीओ अशोक गुप्ता ने बताया कि फोटोग्राफी करवाने से कानूनी कार्रवाई में कोई भी अड़चन नहीं आएगी और कोठी मालिक भी कोई ऑबजेक्शन नहीं कर सकेगा, क्योंकि जो भी कार्रवाई की जाएगी व सबूत के आधार पर की जाएगी।


उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी करवाने का मकसद केवल यही है कि कोठी मालिक रेलिंग की बात को नकार न सके।

उन्हाेंने बताया कि नोटिस देने के बावजूद यदि कोठी मालिक नहीं सुधरे तो पुलिस कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों से इन रेलिंगों को हटाया जाएगा।

मैनहाल के ढक्कन चोरी बड़ी समस्या


एसडीओ अशोक गुप्ता ने बताया कुछ कोठी मालिक रेलिंगों पर गेट भी लगा रहे हैं।

यह भी कानूनन गलत है।

उन्होंने बताया कि कोठी के आगे लोगों के पैदल चलने के लिए स्थान है परंतु लोगों ने उस पर भी अवैध निर्माण किए हुए हैं। जिसे विभाग सख्ती से खत्म करेगा।

विभाग की कार्रवाई सराहनीय


हुडा रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि हुडा विभाग की ओर से जो कार्रवाई की जा रही है वह काफी सराहनीय है।

यदि किसी कोठी मालिक ने रेलिंग बनाई हुई है तो उसे जनहित में उखाड़ना काफी सराहनीय कार्य है।

 उन्होंने बताया कि 52 फुट चौड़ी सड़क पर केवल साढ़े चार फुट ही कोठी मालिक रेलिंग बना सकते हैं।

इसके अलावा 27 फुट चौड़ी सड़क पर केवल तीन फुट ही रेलिंग लगा सकता है परंतु कोठी मालिकों ने 10 से 15 फुट तक रेलिंग बनाई हुई है, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed