{"_id":"68a2a470fe8fef3e7c0bcadd","slug":"hotel-operator-was-murdered-at-a-farm-house-on-jhajjar-road-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमित हत्याकांड में हुए बड़े खुलासे: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उगला सच, डंडों से पीट-पीट कर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित हत्याकांड में हुए बड़े खुलासे: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उगला सच, डंडों से पीट-पीट कर की थी हत्या
Mon, 18 Aug 2025 09:26 AM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:26 AM IST
सार
होटल संचालक सुमित हत्याकांड में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में पकड़े गए दो आरोपियों ने कई राज उगले हैं। वहीं, मामले में अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
सुमित हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होटल संचालक सुमित उर्फ शुभम की पीट-पीटकर झज्जर रोड के फार्म हाउस पर हत्या की गई थी। दो दिन के रिमांड के दौरान हत्या आरोपी साहिल मलिक व रौनक राणा ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अब पुलिस फार्म हाउस संचालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी साहिल से पुलिस ने सुमित का मोबाइल फोन व रौनक से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया है। साथ ही, केस में आरोपी विशाल ग्रेवाल व दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पुराना आईटीआई मैदान स्थित होटल के संचालक कैलाश कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ शुभम 26 जुलाई की रात लापता हो गए थे। सुबह थार गाड़ी में उनका शव दो युवक मान अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में छोड़कर भाग गए थे। आर्य नगर थाने में मृतक के ताऊ के बयान पर पाकस्मा निवासी रौनक व विशाल ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीआईए द्वितीय की टीम ने आरोपी रौनक राणा व साहिल मलिक को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुमित आरोपियों का बचपन का दोस्त था। उस पर कई लाख का कर्ज था। इसे उतारने के साथ पुराना आईटीआई मैदान के पास 30 लाख रुपये खर्च करके साझे में होटल खोला। इसका संचालन सुमित ही कर रहा था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि होटल में कमाई होने पर भी वह पैसे नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर करौंथा के पास सुमित की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मृतक के चाचा अजमेर निवासी सिंहपुरा खुर्द के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था। साथ में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया था। अब गिरफ्तार आरोपी साहिल मलिक व रौनक राणा को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत के कारण जेल भेजा गया है।
आरोपी साहिल मलिक से होटल संचालक सुमित का मोबाइल फोन व रौनक राणा से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया है। गिरफ्तारी से बाहर तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र, प्रभारी थाना आर्य नगर