{"_id":"4fd2add5f5f67468fffc56633344b615","slug":"hooda-s-railly-in-gohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रैली में हुड्डा ने खोला घोषणाओं का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रैली में हुड्डा ने खोला घोषणाओं का पिटारा
डॉ. सुरेंद्र धीमान
Updated Sun, 10 Nov 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चिरप्रतीक्षित बुढ़ापा, विकलांग और विधवा पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। मुख्यमंत्री ने यहां रविवार को शक्ति रैली में 33 घोषणाएं की।
घोषणाएं नए साल पर एक जनवरी से लागू होंगी। मुख्यमंत्री ने उन सभी घोषणाओं पर मोहर लगाई जिनकी जानकारी अमर उजाला ने पहले ही दे दी थी। रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का फैसला टाल दिया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी वर्करों, सहायकों, मिड डे मील वर्करों, सरकारी मुलाजिमों समेत हर वर्ग के लिए घोषणाएं की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तीसरी बार सरकार बनने के बाद अगले साल दोबारा गोहाना में ही रैली करने की घोषणा की।
करीब एक घंटे के भाषण में मुख्यमंत्री ने जहां विपक्षी दलों इनेलो, भाजपा, हजकां नेताओं पर जमकर प्रहार किया वहीं कांग्रेस में अपने विरोधियों को भी नहीं बख्शा।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश का विकास कर रहे हैं। पिछले पौने नौ साल में हरियाणा कहां से कहां पहुंच गया।
मगर कुछ लोग उनके काम में बाहर से अड़चन डालते हैं तो कुछ भीतर से। जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस विरोध की आपने कोई परवाह नहीं करनी। उन्हें तो मैं देख लूंगा।
सीएम ने अपने विरोधियों का नाम नहीं लिया मगर उनका इशारा कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह की तरफ था। ये दोनों नेता रैली में नहीं पहुंचे और कुमारी सैलजा के समर्थक राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, समर्थक विधायक राजपाल भूखड़ी और नरेश सेलवाल भी नहीं पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 2009 में 40 विधायकों से एक रात में 54 कर दिए थे। जब लोग कहते थे कि कम विधायकों को पूरा करने का काम किसी और का था। अब आप मेरा साथ दें, कांग्रेस का साथ दें और मैं तीसरी बार सरकार बनाऊंगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत 2000 रुपये अंतरिम वेतन बढ़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सातवां वेतन आयोग गठित हो चुका है। आयोग की रिपोर्ट आने में समय लगेगा। मगर वे हरियाणा के क्लास तीन और चार के कर्मचारियों को 2000 रुपये अंतरिम वेतन बढ़ोतरी की घोषणा करते हैं।
पुलिस मुलाजिमों के वेतन में भी 2000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पुलिस मुलाजिमों को हर महीने 5000 रुपये विशेष भत्ता दिया जाएगा। यानी पुलिस मुलाजिमों के वेतन में हर महीने 7000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
प्रमुख घोषणाएं
हरियाणा में बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन 1000 रुपये की घोषणा
सीएम हुड्डा ने गोहाना रैली में 33 घोषणाएं की
सरकारी कर्मचारियों का वेतन 2000 रुपये बढ़ाया
55000 पुलिस मुलाजिमों का 5000 रुपये अतिरिक्त वेतन बढ़ा
प्रदेश के लोगों का सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
न्यूनतम वेतन बढ़कर 8100 रुपये महीना हुआ
अफसरों पर नकेल कसने का कानून बनेगा
शहरी निकायों में आऊटसोर्सिगिं से कर्मचारी नहीं रखेंगे
सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज
लड़कियों का बस पास मुफ्त हुआ
किसानों का आधा ब्याज माफ
बीसी वेलफेयर निगम का सारा ब्याज माफ
प्रदेश में 65000 सरकारी नौकरियां देंगे
आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्करों का मानदेय बढ़ा
चौकीदारों, नंबरदारों का मानदेय भी बढ़ा
व्यापारियों का फार्म -38 खत्म