फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, Hisar Zila Parishad election, BJP Hisar, Hisar

हिसार जिप में भाजपा ने ब्रह्मदेव को बनाया चेयरमैन

Sat, 16 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sat, 16 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Zila Parishad election, Zila Parishad election Hisar, Hisar Zila Parishad election, BJP Hisar, Hisar
जिला परिषद चेयरमैन चुनाव - फोटो : bureau

हिसार। जिला परिषद चेयरमैन के लिए हुए चुनाव वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में हुए। इसमें भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मदेव चेयरमैन चुने गए। वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा समर्थित मीना शर्मा जीती। जिला परिषद में पहली बार भाजपा ने चेयरमैन बनाया है।

विज्ञापन

शुुक्रवार को पंचायत भवन में जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव कराया गया।

उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने निर्वाचन अधिकारी के तौर पर चुनाव कराए, जिसमें जिला परिषद के सभी 30 सदस्य पहुंचे। इसके अलावा वित्तमंत्री व नारनौंद से विधायक कैप्टन अभिमन्यु, बरवाला से विधायक वेद नारंग, उकलाना से विधायक अनूप धानक, नलवा से विधायक रणबीर गंगवा भी पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे ईवीएम के जरिए वोटिंग हुई। इसमें भाजपा की ओर से ब्रह्मदेव को प्रत्याशी बनाया गया। कुल 30 में से 18 लोगों ने ब्रह्मदेव को वोट किया। उनके सामने चेयरमैन पद के लिए नामांकन करने वाली एकता मुकलान को 12 वोट मिले। चेयरमैन पद का चुनाव पूरा होते ही इनेलो के तीन विधायक चुनाव हॉल छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन लिए गए। भाजपा की ओर से नामांकन करने वाली मीना शर्मा पाबड़ा को 19 वोट मिले। वाइस चेयरमैन के दावेदार ओमप्रकाश लितानी को 11 वोट हासिल हुए। जीत के बाद वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहरलाल की नीतियों की जीत है। जिले के विकास में चेयरमैन - वाइस चेयरमैन की बड़ी भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed