फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   yuthcongres election hisar, voting close, Hisar

यूथ कांग्रेस चुनाव : विस क्षेत्र अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष का रिजल्ट आज

Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
yuthcongres election hisar, voting close, Hisar
नोटबंदी के बाद पहली बार उपचुनाव - फोटो : self

यूथ कांग्रेस के लिए वीरवार को वोटिंग पूरी हो गई। करीब 13913 मतदाताओं में से महज 4503 मतदाताओं ने वोट डाला। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में मतगणना होगी, जिसमें पहले विधानसभा अध्यक्षों का एलान होगा। इसके बाद जिला महासचिव व जिला अध्यक्ष के रिजल्ट घोषित होंगे।

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के लिए तीसरे दिन हांसी, हिसार तथा उकलाना विधानसभा एरिया की वोटिंग हुई। इसमें हांसी में 1708 में से 623 मतदाताओं ने वोट डाला। उकलाना में 2066 मतदाताओं में से 553 युवाओं ने वोट का प्रयोग किया। हिसार में 745 में से 163 मतदाताओं ने वोट डाला। तीसरे दिन कुल 1339 युवाओं ने वोट डाला। मंगलवार को 1571 तथा बुधवार को 1593 मतदाताओं ने वोट डाला। जिले में कुल 13623 मतदाताओं में से महज 4503 ने ही वोट डाला। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले विधानसभा अध्यक्षों के लिए गिनती होगी। इसके बाद जिला महासचिव व जिला अध्यक्ष के लिए मतगणना होगी। प्रदेश महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष के लिए डाले गए वोट की मतपेटियों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कौन बनेगा युवा जिला अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष के लिए आनंद जाखड़, वरुण गौड़, बिजेंद्र हुड्डा, सतेंद्र सहारण मैदान में हैं। इसमें आनंद जाखड़ सबसे आगे माने जा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद जिला अध्यक्ष के नाम का एलान होगा। जिला अध्यक्ष तीन साल के लिए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष की मतपेटी जाएंगी चंडीगढ़
प्रदेेश अध्यक्ष के लिए मतपेटियों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। प्रदेश महासचिव के लिए जिला पार्षद कृष्ण सातरोड, शांतनु चौहान, सियाराम, दिनेश श्योराण मैदान में हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए हिसार से कोई प्रत्याशी नहीं है। प्रदेश महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए चार दिसंबर को मतगणना होगी।


हिसार विधानसभा में बेहद कम वोटिंग
यूथ कांग्रेस के लिए वोटिंग प्रतिशत बेहद कम रहा। करीब 36 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने पहुंचे। हिसार विधानसभा यानी हिसार शहर में वोटिंग बेहद कम रही। यहां कुल 745 मतदाता थे। सबसे कम मतदाता इस विधानसभा में ही थे। यहां महज 163 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed