फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youths ran with the tricolour in their hands, slogans of one India, best India resonated.

Hisar News: हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े युवा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का गूंजा नारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youths ran with the tricolour in their hands, slogans of one India, best India resonated.
रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते लोग। 
हिसार। हाथों में तिरंगा थामे जब सैकड़ों युवा, खिलाड़ी और नागरिक ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारे लगाते हुए दौड़े तो चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) का परिसर गूंज उठा। मौका था लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे से ही युवाओं में जोश देखने को मिला। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ एचएयू परिसर से शुरू होकर गेट नंबर-4 से होते हुए महाबीर स्टेडियम तक पहुंची। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दौड़ शुरू होने से पहले सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों और गायक विकास हरियाणवी ने अपने गीतों से माहौल को देशभक्ति रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, साई सेंटर और खेल विभाग के खिलाड़ियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों से लोग शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और मेयर प्रवीण पोपली उपस्थित रहे। इस मौके पर उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, डीएसओ नरेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed