फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth trapped in drug addiction are becoming victims of premature death

Hisar News: नशे की लत में फंसता युवा हो रहा अकाल मौत का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth trapped in drug addiction are becoming victims of premature death
हिसार।
विज्ञापन

जिले में नशे का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर की कई कॉलोनियों और साथ लगते कई गांवों में नशा खुलेआम बिक रहा है। चिट्टे का नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। चिट्टे के कारण कई परिवार उजड़ चुके हैं और 284 युवा नशा छुड़वाने के लिए नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दवा ले रहे हैं। इनमें से अधिकतर युवा सिरिंज के जरिए नशा ले रहें है। हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उसके बाद भी नशे का कारोबार चल रहा है।

चिट्टे का बढ़ता प्रचलन

नागरिक अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक प्रशांत ने बताया कि युवाओं में चिट्टे का प्रचलन बढ़ रहा है। नशा छोड़ने की दवा लेने आने वाले अधिकतर युवा सिरिंज के जरिए नशा ले रहे हैं। एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल करने से नशे की लत के साथ उनको बीमारियां भी हो रही हैं। जिसके कारण एड्स और काला पीलिया के रोगी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर महीने नशा करने वालों की तादात बढ़ रही है। अगस्त महीने में 284 युवा दवा लेने के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। नशा करने के कारण युवाओं का दिमागी संतुलन तो बिगड़ रहा है साथ ही अपराध भी बढ़ रहा है। चिट्टे का नशा महंगा है और एक बार लत लग जाए तो आसानी से नहीं छुटता। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस 1

पिछले सप्ताह जीजेयू के सामने झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। उसके पास से नशे की सिरिंज बरामद हुई थी। मृतक मस्तनाथ कॉलोनी का रहने वाला 32 वर्षीय संदीप था। संदीप की मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ गैर इरादत्ततन हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण नशे की ओवरडोज आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2
31 जुलाई की रात को नागरिक अस्पताल के शौचालय से एक युवक का शव बरामद हुआ था। नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हुई थी। हाथ के अंदर सिरिंज लगी हुई मिली थी। युवक की पहचान कोहली निवासी सचिन के रूप में हुई थी। देर रात को युवक अस्पताल पहुंचा और सिरिंज लेकर शौचालय में गया था इसके बाद उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया था और नशे की डोज ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

अस्पताल में दवा लेने वाले युवा

माह संख्या

जनवरी 123

फरवरी 131

मार्च 142

अप्रैल 145

मई 161

जून 194

जुलाई 245

अगस्त 284
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed