{"_id":"6a29c238b607253659083b1e","slug":"youth-swallows-narcotic-substance-while-in-police-custody-during-raid-dies-in-hospital-hisar-news-c-21-hsr1020-888600-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छापेमारी के दौरान पुलिस हिरासत में युवक ने निगला नशीला पदार्थ, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छापेमारी के दौरान पुलिस हिरासत में युवक ने निगला नशीला पदार्थ, अस्पताल में मौत
Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
हांसी, हिसार। जगदीश कॉलोनी में बुधवार शाम छापेमारी के दौरान पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की पुलिस की सीआईए वन टीम की कस्टडी में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के टॉर्चर से उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि युवक ने सीआईए टीम को देखते ही हाथ में लिया नशीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस को युवक से सात ग्राम चिट्टा भी मिला है। देर रात नशीला पदार्थ मिलने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हांसी पुलिस को जगदीश कॉलोनी में एक युवक के नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर बुधवार दोपहर बाद सीआईए वन की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने पहले मुखबिर को संदीप से नशीला पदार्थ खरीदने के लिए भेजा। जैसे ही उसने नशीला पदार्थ संदीप से खरीदा तो टीम ने रेड की। टीम को देखते ही संदीप पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल गया। काफी मात्रा में चिट्टा शरीर में चला गया।
इस दौरान पुलिस ने कुछ नशीला पदार्थ उससे बरामद भी किया। हालत बिगड़ी तो उसे शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। निजी अस्पताल में पहुंचने तक युवक को पूरा नशा भी हो गया था। अस्पताल ने उसकी गंभीर हालत देखकर हिसार रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में मृतक के दो परिजन उनके साथ थे। उन्होंने कोई टॉर्चर नहीं किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि संदीप ने पहले भी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगला था। तब वह कई महीनों तक बीमार रहा था। उस पर पहले कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सूचना पर सीआईए वन टीम ने रेड की थी। रेड के दौरान युवक ने टीम को देखते ही नशीला पदार्थ निगल लिया। टीम ही उसे अस्पताल में लेकर गई। जहां से हिसार रेफर किया। नशीले पदार्थ के अत्यधिक मात्रा में सेवन से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसे टॉर्चर नहीं किया। टीम ने सात ग्राम चिट्टा बरामद भी किया है। इसमें मामला भी दर्ज किया जाएगा। परिजनों आरोप हैं तो उनके बयान दर्ज करेंगे।
- विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी
हांसी सीआईए पुलिस युवक को लेकर आई थी। इस युवक को मृत ही लाया गया था। शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। तीन-चार पुलिसकर्मी इसे शाम 6 से 7 बजे के बीच अस्पताल लेकर आए थे। इसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
-अशोक कुमार, चिकित्सक, शांति देवी अस्पताल, हिसार
साढ़े तीन बजे पुलिसकर्मी हमारे घर आए। आते ही वो संदीप को पीटने लगे। उनकी पिटाई से वह बेहोश भी हो गया। इसके बाद वह उसे थाने ले गए और हमे एक घंटे बाद थाने में आने को कहा। जब हम थाने में पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि दो-तीन लोग हमारे साथ चलो। इसके बाद वह हमें व संदीप को यहां अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वालों की पिटाई से ही संदीप की मौत हुई है।
-राजबाला, संदीप की चाची