{"_id":"67e99844eedcc07a270ee36d","slug":"youth-raised-their-voice-against-drug-abuse-gave-the-message-of-staying-away-from-drugs-through-marathon-hisar-news-c-21-hsr1005-595635-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशाखोरी के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, मैराथन से दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशाखोरी के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, मैराथन से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ में शामिल युवा
सिवानी मंडी। भिवानी पुलिस प्रशासन और मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। अर्जुन अवार्डी बॉक्सर डीएसपी जय भगवान और मेघराज जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी बाबूलाल जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। मैराथन दौड़ मॉडल संस्कृति स्कूल से शुरू होकर पुराना बस अड्डा, गुरेरा मोड़, ऑटो मार्केट, हिसार-राजगढ़ हाईवे होते हुए पुनः स्कूल ग्राउंड में समाप्त हुई। दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं ने नशे को छोड़ो, खेल अपनाओ के नारे भी लगाए।
उप पुलिस अधीक्षक जय भगवान बॉक्सर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रे भाई जैब तैम 400 मीटर की दौड़ 48 सेकंड मैं पूरी कर ल्यो तो, मेरे धोरे आजियो मैं थामने रेलवे में टीटी लगवा दूंगा। हर रेस का एक टाइम होवै सै, उसनै तोड़ के आ जाओ फिर देखना नौकरी तारी लागै या नहीं। उन्होंने अपने कॅरिअर का जिक्र करते हुए बताया कि मेरी पहली नौकरी 17 साल की आयु में पंजाब पुलिस मैं कांस्टेबल की लगी थी और अब डीएसपी की ये मेरी पांचवीं सरकारी नौकरी है। युवा मेहनत करे और नशे ते दूर रहे। खेलकूद में भाग लेकर युवा सेना और पुलिस में भर्ती होकर और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
बाबूलाल जिंदल ने कहा कि ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहेगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और शिक्षा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। डीएसपी जय भगवान ने बताया कि भिवानी पुलिस के 26 कर्मचारी जिले के 78 गांवों में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। इस मौके पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर हरेंद्र सिंह पानू, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी ओम प्रकाश, सब इंस्पेक्टर प्रेम सैनी, चेयरपर्सन वंदना केडिया, कपिल तनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे विजेता
पुरुष वर्ग में कलंगा का गोलू प्रथम रहा, झुंपा का राकेश कुमार द्वितीय और तृतीय स्थान कलंगा के जितेंद्र ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान बवानी खेड़ा की राधिका और बड़वा की संतोष ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। बड़वा की पंकज कुमारी ने द्वितीय और तृतीय स्थान ढाणी भाखरा की आशा ने प्राप्त किया। 70 वर्षीय जय सिंह साहू गांव घंघाला ने भी 7 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पहले 50 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।