फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth Panchayat held in Government Girls School of Baliali

Hisar News: बलियाली के राजकीय कन्या विद्यालय में हुई युवा पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth Panchayat held in Government Girls School of Baliali
गांव बलियाली के राजकीय कन्या विद्यालय में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत में मौजूद स्टाफ सदस्य, 
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली के राजकीय कन्या विद्यालय में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत हुई। जिसमें बवानीखेड़ा खंड से विजेता टीम का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग से निर्णायक मंडल पहुंचा। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में राजनीतिक चेतना लाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर कई स्कूलों में खंड स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल का चयन हुआ। बवानीखेड़ा खंड से बलियाली का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रथम आया।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर होने वाले वाली प्रतियोगिता में चयन के लिए सोमवार को बलियाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें निर्णायक मंडल से अजय कुमार और सतीश जांगड़ा ने शिरकत की। जहां छात्राओं ने पंचायत की तमाम गतिविधियों का मंचन किया। इस दौरान आम जन ने पंचायत के सामने अपनी फरियाद रखी तो अधिकारियों ने अपने-अपने महकमों के कामों और योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर प्राचार्य जयवीर सिवाच, नरेश कुमार, प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, कविता तंवर, रवींद्र जांगड़ा, निरंजन, अमरजीत कौर, ज्योति गुप्ता, सरिता, संजय डीपीई, यशवीर विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed