{"_id":"6ab6d0bf61c3e60ac209a9c0","slug":"sahil-murder-case-all-three-accused-remanded-to-three-day-custody-hisar-news-c-21-hsr1020-959193-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल हत्याकांड: तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल हत्याकांड: तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
Sat, 26 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बास । धर्मखेड़ी गांव में खेत में पानी लगाने गए 25 वर्षीय साहिल उर्फ दीपक की हत्या के मामले में गिरफ्तार अजायब निवासी प्रिंस, जितेंद्र हुड्डा और आर्यन को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईए-2 हांसी ने उन्हें वीरवार को जिला अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात के घटनाक्रम, हत्या में इस्तेमाल हथियार, साक्ष्यों और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, साहिल उर्फ दीपक और आरोपी अजायब निवासी प्रिंस आपस में दोस्त थे। साहिल की ओर से प्रिंस की बहन के बारे में अपशब्द कहे जाने से वह नाराज था। इसी विवाद के चलते प्रिंस ने अपने साथी जितेंद्र हुड्डा और आर्यन के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।