{"_id":"5f8af61b8ebc3e9b9a4fab14","slug":"youth-mureder-in-ravalvas-kalan-hisar-news-rtk578749486","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकला था हुक्का पीने, सुबह जोहड़ के पास लहूलुहान मिला युवक शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकला था हुक्का पीने, सुबह जोहड़ के पास लहूलुहान मिला युवक शव
विज्ञापन
मृतक जगमेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रावलवास कलां निवासी 30 वर्षीय जगमेंद्र सिंह उर्फ कालिया की शुक्रवार रात तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। जगमेंद्र सिंह का शव शनिवार सुबह गांव में ही जोहड़ के पास लहूलुहान अवस्था में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया। मामले में पुलिस ने मृतक जगमेंद्र सिंह के भाई सुंदर के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुंदर ने बताया कि जगमेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता था। हर रोज की तरह शुक्रवार शाम भी करीब साढ़े 7 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने दोस्त सुभाष की दुकान पर हुक्का पीने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह वह जगमेंद्र की तलाश में निकला तो रास्ते मे जगमेंद्र की मौत की सूचना मिली। इस दौरान जगमेंद्र को गाड़ी में डालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुंदर ने बताया कि जगमेंद्र के शव के पास से उसका मोबाइल भी टूटा पड़ा मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुंदर का कहना है कि जगमेंद्र की किसी से रंजिश या झगड़ा नहीं था।
ये बोले सरपंच
रावलवास कलां के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि गांव के ही धर्मपाल ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे उसे घर आकर सूचना दी कि जोहड़ के पास एक युवक लहूलुहान पड़ा है। सरपंच ने अन्य ग्रामीणों सहित वहां जाकर देखा तो उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद जगमेंद्र के परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
नशे के चलते तो नहीं दिया वारदात को अंजाम
नागरिक अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों के अनुसार सुभाष ने उन्हें बताया कि करीब साढ़े 9 बजे जगमेंद्र उसके पास से चला गया था। ग्रामीणों ने शक जताया कि जगमेंद्र की हत्या नशेड़ियों द्वारा की गई होगी। उन्होंने कहा कि करीब एक माह पूर्व भी गांव के ही नशे का काम करने वाले युवकों ने गांव के ही जगदीश की हत्या कर दी थी, क्योंकि जगदीश ने उन्हें उसके घर के बाहर नशा बेचने से रोका था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अच्छे से जानती है कि गांव में नशा बेचा जाता है, लेकिन गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव से नशे का कारोबार बंद नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे, क्योंकि 12 से 14 वर्ष के बच्चे भी जोहड़ के पास बैठकर नशे का सेवन करते हैं।
एसपी भी पहुंचे मौके पर
सूचना मिलते ही एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और एसपी ने मामले की गंभीरता से जांच के संबंधित थाना प्रभारी को आदेश दिए। इसके बाद एसपी नागरिक अस्पताल पहुंचे और यहां ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
क्या कहते हैं डॉक्टर
नागरिक अस्पताल में जगमेंद्र का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि जगमेंद्र के सिर व पेट में चाकू या कुल्हाड़ी जैसी नुकीली चीज से 4-5 वार किए गए हैं। बाजू पर भी किसी भारी चीज से वार किए गए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद जगमेंद्र का शव परिजनों सौंप दिया गया है।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
जगमेंद्र के भाई सुंदर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके से कोई सीसीटीवी फुटेज बरामद नहीं हुआ है, लेकिन घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

वारदात स्थल पर जांच करते एसपी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, फोरेंसिक टीम व अन्य।- फोटो : Hisar