फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth kidnapping case: Gurmangat took money in the name of job by staying in touch with someone in Delhi, family had evicted

युवक के अपहरण का मामला : दिल्ली में किसी के संपर्क में रहकर गुरमंगत ने लिए थे नौकरी के नाम पर रुपये, परिवार ने कर रखा था बेदखल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth kidnapping case: Gurmangat took money in the name of job by staying in touch with someone in Delhi, family had evicted
हिसार। शहर के लजीज होटल के पास से अपहृत फतेहाबाद के जल्लोपुर निवासी गुरमंगत को पुलिस ने छुड़वा लिया है। शुक्रवार को पुलिस पूछताछ में गुरमंगत ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। वहीं सूत्रों के अनुसार गुरमंगत का दिल्ली में किसी से लिंक था। उसी की आड़ में उसने विकास से नौकरी लगवाने के लिए 30 लाख रुपये लिए थे। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, गुरमंगत के अपहरण के मुख्य आरोपी विकास को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। विकास 12वीं कक्षा पास है और खेतीबाड़ी के साथ-साथ वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करता है। पुलिस आरोपी के साथी दिनेश और विष्णु की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गुरमंगत के पिता दलबीर का कहना है कि वह फिजूल खर्च करता था और कहासुनी से बाहर था। करीब तीन महीने पहले उसे परिवार से बेदखल कर दिया गया था। अपहरण के समय गुरमंगत की कार में बैठे शख्स के बारे में पुलिस का कहना है कि गुरमंगत ने उन्हें कहा कि वह उस शख्स को नहीं जानता। उल्लेखनीय है कि कार सवार अन्य शख्स वारदात के दौरान कार से लाल रंग का बैग लेकर फरार हुआ था। आखिर उस बैग में क्या था। यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल गुरमंगत की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे फतेहाबाद में अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed