फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth Festival in Hisar

ग्रुप डांस ने किया दर्शकों का मनोरंजन

Tue, 06 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 06 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth Festival in Hisar

महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज भिवानी रोहिल्ला में चल रहे जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन दर्शकों ने खूब इंज्वॉय किया। खासकर ग्रुप डांस इवेंट ने तो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


रसिया डांस की परफॉर्मेंस में सिर्फ स्टेज ही नहीं पूरा पंडाल ही बृजमय हो गया। इसके अलावा भी ग्रुप डांस में एक से एक बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिले। उधर माइम के माध्यम से प्रतिभागियों ने कई सामाजिक संदेश दिए।
विज्ञापन


मुख्य स्टेज का आकर्षण का केंद्र
यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन मुख्य स्टेज ही सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। कई बढ़िया इवेंट होने के चलते पूरे दिन इस स्टेज पर दर्शकों की भीड़ लगी रही। ग्रुप डांस(जनरल) इवेंट में प्रतिभागियों ने देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को बखूबी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम नंबर 74 ने गीत;आयो रसिया मोर बना आयो रसिया पर रसिया डांस प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने राधा-कृष्ण के बीच होने वाली प्रेमलीला व बृज की होली को दिखाया।

टीम नंबर 55 ने अपने;धीरे चाल्ले री सुहागन गीत पर डांस के जरिए गणगौर पूजन को दिखाया। इसके बाद टीम नंबर 35 ने एनर्जी से भरपूर ताडंव नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब इंज्वॉय किया।

माइम मे दिए सामाजिक संदेश
स्टेज नंबर एक पर माइम इवेंट में टीमों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों को उठाया। टीम नंबर 69 ने टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग के नुकसान, 74 ने धूम्रपान के नुकसान, 54 ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, 35 ने सर्व धर्म सद्भाव, 38 ने टेक्नोलॉजी की जिदंगी में बढ़ती दखलंदाजी, 55 ने गुरु शिष्य परंपरा, 2 ने मानव जीवन के मशीनीकरण व टीम नंबर 7 ने देश में किसान की दुर्दशा को दिखाया।

उधर मिमिक्री इवेंट में प्रतिभागियों ने अपनी परफॉर्मेंस में विभिन्न बॉलीवुड कलाकारों की हूबहू नकल पर दर्शकों को खूब हंसाया।

ये हुए इवेंट
स्टेज नंबर एक पर ग्रुप डांस जनरल, मिमिक्री, माइम वन एक्ट प्ले, स्टेज नंबर 2 पर हरियाणा फॉक इंस्टूमेंट सोलो, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्टूमेंट और स्टेज नंबर तीन सांग प्रस्तुत किया गया।

फेस्टिवल के आखिरी दिन बुधवार को स्टेज नंबर एक पर रसिया हरियाणवी, सोलो डांस हरियाणवी व ग्रुप डांस हरियाणवी और स्टेज नंबर दो पर संस्कृत ड्रामा का आयोजन किया जाएगा।

दर्शकों की रही भीड़
फेस्टिवल के दूसरे दिन दर्शकों की भीड़ भी पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रही। इसके चलते दूसरे दिन पंडाल में हूटिंग भी देखने को मिली। भीड़ को मैनेज करने के लिए पुलिस कर्मचारियों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे दिन गेस्ट आइट्म ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।


ये रहा परिणाम
वन एक्ट प्ले में टीम नंबर 55 ने पहला, 35 ने दूसरा व 74 ने तीसरा, मिमिक्री में टीम नंबर 2 ने पहला, 77 ने दूसरा व 69 ने तीसरा, माइम में टीम नंबर 74 ने पहला, 55 ने दूसरा व 32 ने तीसरा, हरियाणा फबत्र्क इंस्टूमेंट सोलो में टीम नंबर 35 ने पहला, 53 ने दूसरा व 29 ने तीसरा और हरियाणवी आर्केस्ट्रा में टीम नंबर 35 ने पहला, 29 ने दूसरा व 25 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed