फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Moti Bazar

मोती बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Moti Bazar
मोती बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

हिसार। मोती बाजार में बुधवार रात को एक मकान में संदिग्ध हालत में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पता चलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला बताया जा रहा हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर के रहने वाला राहुल नामक का युवक कुछ समय से मोती बाजार में एक किराये के मकान पर रहता था। बताया जाता है कि वह सिलाई का काम करता था। आसपास के लोग बता रहे हैं कि उसके साथ एक युवती भी रहती थी। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की राहुल का शव फांसी पर लटक रहा है। शहर थाना पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed