{"_id":"6320bcac8a4f0e25124c827b","slug":"youth-dies-in-road-accident-due-to-unclaimed-animal-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सांड़ ने सैर करने जा रहे युवक को उठाकर सड़क पर पटका, गुजर रही कार के कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सांड़ ने सैर करने जा रहे युवक को उठाकर सड़क पर पटका, गुजर रही कार के कुचलने से मौत
Tue, 13 Sep 2022 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:54 PM IST
सार
मंगलवार अलसुबह सोरखी गांव का युवक सैर पर निकला था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। लोगों का कहना था कि बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं हो पाने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के हिसार के बास क्षेत्र के गांव सोरखी में मंगलवार अलसुबह सैर करने जा रहे युवक को सांड़ ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस दौरान वहां से गुजरी रही कार के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय विनोद अलसुबह 4 बजे टहलने निकला था। हाईवे पर सीएचसी सोरखी के पास पहुंचा तो सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। वहां से गुजरे विनोद को एक सांड़ ने उठाकर सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान मुंढाल की तरफ से आई कार विनोद को कुचलते हुए निकली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन उसे हांसी के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लोगों का कहना था कि बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं हो पाने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन