फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies due to drug overdose

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose
हिसार। महाबीर कॉलोनी में किराये के मकान पर रहने वाले 22 वर्षीय सावन की नशे की ओवरडोज से शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतक मूलरूप से फतेहाबाद का रहने वाला था और पीएलए के एक रेस्टोरेंट में कुक का काम करता था। परिजनों ने रेस्टोरेंट संचालक पर शक जताया है। एचटीएम थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। विसरा जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के दादा श्याम लाल ने बताया कि उसका पोता सावन 3 साल से हिसार की महाबीर कॉलोनी में किराये पर रहता था। पीएलए स्थित एक रेस्टोेरेंट में कुक काम करता था और रेस्टोरेंट संचालक ने उसे किराये पर कमरा दिलाया हुआ था। उस के साथ एक और कारिंदा रहता था। शनिवार रात करीब 1.30 बजे मालिक ने फोन कर कहा कि सावन की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे तो रेस्टोरेंट मालिक और उसका साथी वहां से चले गए और सावन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जीभ पर मिला था नशा
श्यामलाल ने बताया कि बाद में रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि सावन नशा करने का आदी था। नशे की ओवरडोज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसके हाथ पर नशा करने के निशान भी है और जीभ पर नशा मिला था। श्यामलाल ने कहा कि सावन नशा नहीं करता था। मृतक के परिजनों ने रेस्टोरेंट संचालक पर शक जाहिर किया है। इस संबंध में एडीजीपी के नाम शिकायत पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। विसरा जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। - एएसआई यशपाल सिंह, जांच अधिकारी, एचटीएम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed