फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies due to cow coming in front of bike

Hisar News: बाइक के सामने गाय आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to cow coming in front of bike
हिसार। बालसमंद रोड पर एचएयू के गेट नंबर तीन के पास वीरवार रात बाइक के सामने गाय आने से चंदन नगर निवासी राहुल (19) की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह झाड़ियों में शव मिलने पर मृतक के पिता कृष्ण ने हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करते हुए राहुल के कुछ दोस्तों से थाने में पूछताछ की। हालांकि बाद में परिजनों के बयाने पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चंदन नगर निवासी राहुल वीरवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने दोस्त आशीष व कालिया के साथ बाइक पर सवार होकर मलिक चौक की ओर जा रहा था। एचएयू गेट नंबर तीन के पास गाय के सामने गाय आ गई। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढों में जा गिरी। सुबह एक ऑटो चालक ने राहुल का शव झाड़ियों में देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं पजिरनों ने पहले हत्या का शक जताया। इस पर पुलिस ने कुछ युवकों से पूछताछ की और क्षतिग्रस्त बाइक को थाना मंगवाकर जांच की। इस दौरान पता चला कि बाइक में गोवंश के कुछ बाल फंसे थे, जिस पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed