फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies after being hit by speeding car

तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आए युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by speeding car
हांसी। हिसार रोड पर बाइक रोककर साथी का इंतजार कर रहे युवक को पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्क्र मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में ढाणी खुशहाल निवासी 26 वर्षीय जयबीर ने बताया कि उसकी बुआ का बेटे रायपुर निवासी सुनील उर्फ सोनू की हांसी में मोटर रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार को रात पौने दस बजे जयबीर व सुनील उर्फ सोनू बाइक से हांसी से रायपुर जा रहे थे। बाइक सुनील चला रहा था। हिसार बाईपास से करीब 200 मीटर पीछे गोदाम के नजदीक जरूरी कार्य से रुके थे। जयबीर गाड़ी से नीचे उतर गया था। इसी दौरान हिसार की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी से बाइक में ठोकर लगी, जिससे सुनील उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को अस्पताल में लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। हिसार में चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed